
इमाद वसीम ने टाई कराया मैच
कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेले गया यह मुकाबला आखिरकार सुपरओवर तक कैसे पहुंचा। यह जानना भी काफी मजेदार रहा है। कराची की टीम को जीत के लिये आखिरी ओवर में जीत के लिये 7 रनों की दरकार थी। मुल्तान सुल्तान्स की टीम ने गेंद मोहम्मद इलियास को सौंपी।
इलियास ने अपनी पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया लेकिन अपनी दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद आमिर को आउट कर दिया। इसके बाद इलियास ने इमाद वसीम को सिर्फ 1 रन ही बनाने दिया। कराची किंग्स को आखिरी 2 गेंद पर जीत के लिये 5 रन की दरकार थी और मैच को टाई करने के लिये 4 रन चाहिये थे।
इमाद वसीम 5वीं गेंद पर कोई रन नहीं बना सके लेकिन आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच को सुपरओवर में पहुंचा दिया।

ऐसा रहा सुपरओवर का हाल
सुपर ओवर में पहुंचने के बाद कराची किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने पहुंची और मुल्तान सुल्तान्स ने गेंद सोहेल तनवीर को सौंपी। कराची किंग्स की ओर से शरजील खान और रदरफोर्ड बल्लेबाजी करने उतरे। तनवीर ने अपनी पहली 2 गेंदों पर सिर्फ 3 रन ही दिये। वहीं तीसरी गेंद पर तनवीर ने शरजील खान का विकेट हासिल किया। वहीं चौथी गेंद पर रदरफोर्ड ने चौथी गेंद पर चौका और पांचवी गेंद पर छक्का लगा दिया। आखिरी गेंद पर तनवीर ने रदरफोर्ड का विकेट हासिल किया लेकिन तब तक मोहम्मद आमिर को बचाने के लिये 13 रन जरूर मिल गये।

जीत के हीरो बनें मोहम्मद आमिर
वहीं रनों का बचाव करते हुए मोहम्मद आमिर को गेंद सौंपी गई। आमिर ने इस ओवर में शानदार गेंदबाजी की और जबरदस्त यॉर्कर फेंककर रिली रूसो और रवि बोपारा को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर मुल्तान सुल्तान्स की टीम को जीत के लिये 6 रनों की दरकार थी लेकिन वह एक ही रन बना सकी।
कराची किंग्स के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे ज्यादा 13 पारियां खेलने का रिकॉर्ड बनाया।


Click it and Unblock the Notifications
