Viral Video: चहल पर चढ़ा ‘रसोड़े में कौन था’ का फीवर, मंगेतर धनश्री के साथ बनाई वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों यूएई में आईपीएल की तैयारियों में जुटे हुए हैं पर हमेशा की तरह वह यहां भी मस्ती करने से पीछे नहीं हट रहे। आईपीएल में आने से पहले चहल ने मशहूर डांसर और मॉडल धनश्री वर्मा के साथ सगाई रचाई। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर यह जोड़ी काफी मशहूर है और आये दिन अपने फैन्स का मनोरंजन करते हुए नजर आती है। इस बीच गुरुवार को इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग चल रहे फनी वीडियो 'रसोड़े में कौन था' की मिमिक्री कर शेयर किया है।
और पढ़ें: ENG vs PAK: मिस्बाह उल हक की बॉडी लैंग्वेज पर भड़के वसीम अकरम, लगाई फटकार
चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। चहल की ओर से शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़ें: IPL 2020: मांकड़िंग पर रिकी पॉन्टिंग ने लिया यू-टर्न, अश्विन के समर्थन में दिया बड़ा बयान

क्रिस गेल ने दिया मजेदार रिएक्शन
जहां फैन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है तो वहीं पर वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने भी उनके इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।
क्रिस गेल ने चहल की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए मजाक के रूप में लिखा,'अब तक तो मैं तुम्हारी वीडियोज को झेलता रहा पर अब इसे देखने के बाद मैं तुम्हारे IGTV पेज को रिपोर्ट करने वाला हूं।'

'रसोड़े में कौन था' का म्यूजिकल वर्जन है वायरल
गौरतलब है कि आजकल सोशल मीडिया पर ‘साथ निभाना साथिया' सीरीयल के डायलॉग 'रसोड़े में कौन था' पर लगातार कई तरह के मीम बनाये जा रहे हैं। इसी फेहरिस्त में एक म्यूजिकल वर्जन मीम काफी वायरल हुआ है जिस पर लोग अपना अपना वर्जन अपलोड करते नजर आ रहे हैं।
अब इसी मीम पर चहल और धनश्री वर्मा ने भी अपना मजेदार वर्जन अपलोड किया है। आपको बता दें कि यह रैप वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है और हर तरफ इसकी चर्चा हुई है। बात यहां तक पहुंची कि मेकर्स ने शो का सेकंड सीजन लाने का ऐलान कर दिया है। टीजर वीडियो भी सामने आ चुका है।
|
पिछले महीने ही हुई है सगाई
चहल की बात करें तो उन्होंने पिछले महीने की शुरुआत में धनश्री वर्मा के साथ सगाई की थी। उन्होंने धनश्री के साथ अपने रोका सेरेमनी की तस्वीर शेयर की इस बात की जानकारी दी थी। आईपीएल 2020 में युजवेंद्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। इस टीम की बागड़ोर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के हाथों में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
