For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

छुट्टियां मनाने विराट-अनुष्का गए स्विट्जरलैंड, भुवन बाम ने अपने मस्त अंदाज में किया ट्रोल

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 2019 के टॉप खिलाड़ी के रूप में एक और बेहतरीन साल को विदाई दे रहे हैं। हालिया समय में विंडीज को टी-20 और वनडे सीरीज में पीटने वाले कोहली छुट्टियों में पत्नी अनुष्का के साथ स्विट्जलैंड की सैर करने चले गए हैं। कोहली को वहां की खूबसूरत वादियों के बीच बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन का भी साथ मिल गया है। धवन भी अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ स्विट्जरलैंड में थे। इस मौके पर कोहली ने अपनी और अनुष्का की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

स्विट्जरलैंड के गस्टैड में अनुष्का-कोहली

स्विट्जरलैंड के गस्टैड में अनुष्का-कोहली

कोहली इस समय स्विट्जरलैंड के गस्टैड में अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस जोड़े को सोशल मीडिया पर कोहली द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में छुट्टी का आनंद लेते देखा जा सकता है। कोहली को अब अपनी अगली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है जो 5 जनवरी से शुरू होगी। यह तीन मैचों की टी-20 सीरीज है। इसका मतलब यह भी है कोहली नए साल की सुबह स्विट्जरलैंड में ही देख सकते हैं। कहने की बात नहीं कि ये देश बेहद खूबसूरत है और दुनिया भर के सैलानियों के टॉप गंतव्य स्थल में शामिल हैं।

भुवन बाम ने किया मजेदार ट्रोल

भुवन बाम ने किया मजेदार ट्रोल

हालांकि इस मौसम में वहां पर भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है और भारतीय टीम के कप्तान को अपनी पत्नी के साथ सर्दियों के भारी-भरकम कपड़ों से लैस देखा जा सकता है। इसी बीच अनुष्का ने भी छुट्टी की एक तस्वीर साझा की। इस बार सेलिब्रिटी जोड़ी बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी प्रेमिका नताशा दलाल के साथ दिखाई दे रही है। धवन भी नया साल मनाने के लिए स्विट्जरलैंड आए हैं। अनुष्का ने पोस्ट की, "हैलो फ्रैंड्स"। इस पोस्ट पर भारतीय कॉमेडियन भुवन बम ने मजेदार तरीके से ट्रोल किया है।

गांगुली के 'बिग-थ्री' कान्सेप्ट की डु प्लेसिस ने की आलोचना, बताया क्रिकेट को कैसे है खतरा

"छोले-भटूरे भी खा लेते"

भुवन अपने यूट्यूब चैनल 'बीबी की वाइन्स 'के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अनुष्का की पोस्ट पर मजे लेते हुए कहा, "आप पहाड़ियों पर क्यों गए? अभी दिल्ली जम रही है! इधर आ जाते। छोले भटूरे भी खा लेते सब! " भुवन का यह जवाब देखा जाए तो गलत नहीं है क्योंकि इस समय दिल्ली में सर्दियां अपने पूरे शबाब पर हैं और यहां के मौसम ने किसी भी हिल स्टेशन को टक्कर देने लायक ठंड जमा दी है। ऊपर से अब कोहरा भी जमकर पड़ रहा है। सूरज के ना निकलने से ठंड दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। 29 दिसंबर को भी यहां पर न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री नोट किया गया था।

फिलहाल नए साल को मनाने के बाद कोहली का पूरा ध्यान भारत और श्रीलंका के पहले टी-20 मुकाबले पर होगा जो ठीक चार दिन बाद गुवाहटी में शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा।

Story first published: Tuesday, December 31, 2019, 9:15 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+