For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: टेस्ट करियर का 24वां शतक जड़कर कप्तान कोहली ने बनाए कई 'विराट' रिकॉर्ड

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के साथ खेल जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले का दूसरा दिन भी भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। गौरतलब हो कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए खेल के पहले दिन डेब्यू मैन पृथ्वी शॉ ने 134 रनों की पारी खेलकर कई कीर्तिमान बनाए वहीं खेल के दूसरे दिन कप्तान कोहली ने शतक जड़कर कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यूं तो विराट जब भी मैदान में उतरते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड उनके बल्ले से निकलता ही है लेकिन उनके करियर के इस 24वें शतक में कोहली ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें-INDVSWI : 'लोकेश राहुल को डीआरएस लेने से बैन कर देना चाहिए'

अपनी धरती पर 3000 रनः

अपनी धरती पर 3000 रनः

इस शतक के साथ-साथ कोहली ने भारत की धरती पर टेस्ट करियर का 3000 रन भी पूरा कर लिया है। वहीं अगर होम सीरीज में सबसे कम इनिंग में 3000 के आंकड़े को छूने की बात करें तो उसमें सबसे पहला नाम याद आता है डॉन बेडमैन का जिन्होंने 37 मुकाबलों में ही इस कीर्तिमान को रचा था, वहीं पुजारा और कोहली को इस आंकड़े को छूने में 53 पारियां खेलनी पड़ी हैं।

 भारतीय बल्लेबाजों में सबसे आगे कोहली-पुजाराः

भारतीय बल्लेबाजों में सबसे आगे कोहली-पुजाराः

वहीं अगर कप्तान कोहली के इस रिकॉर्ड की भारतीय बल्लेबाजों से तुलना करें तो यहां उनका नाम सबसे ऊपर है और उन्होंने पुजारा के साथ 53 इनिंग में ये हासिल किया है जबकि सचिन को यह मुकाम हासिल करने के लिए 55 तो अजहरुद्दीन को 56 पारियों का इंतजार करना पड़ा था।

 कैलेंडर वर्ष में भी धमालः

कैलेंडर वर्ष में भी धमालः

कोहली ने इस मुकाबले में एक और विराट धमाल किया, उन्होंने इस वर्ष 1000 रनों के आंकड़े को भी छुआ, वहीं वह ऐसे इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने तीन साल तक यह कमाल किया हो। वहीं बतौर कप्तान 17वां शतक रहा, तो नंबर-4 पर खेलते हुए 20वां शतक। पहली पारी में यह कोहली का बनाया 19वां शतक रहा। वहीं इसके अलावा कोहली को इस 24वें शतक को हासिल करने में 123 पारी का सहारा लेना पड़ा जबकि ब्रेडमैन ने यह कारनामा 66 पारियों में किया था। गौरतलब हो कि खबर लिखे जाने तक भारत ने 7 विकेट खोकर 561 रन बना लिए थे, वहीं जडेजा अपने अर्धशतक के नजदीक हैं।

ये भी पढ़ें-IND vs WI: विराट ने मराठी में क्या बोलकर बढ़ाया पृथ्वी शॉ का हौसला जिसके बाद उन्होंने जड़ दिया शतक


Story first published: Friday, October 5, 2018, 13:38 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+