विंडीज दौरे पर मियामी में अनुष्का संग मस्ती करते दिखे विराट, तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली उड़ान भरकर अमेरिका पहुंच चुके हैं। यहीं से ही भारत के विंडीज दौरे की शुरुआत हो रही है। अमेरिका में ही भारत को अपने दो शुरुआती टी20 मुकाबले फ्लोरिडा में खेलने हैं। भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टी20, तीन ही वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। एक महीने तक चलने वाला यह दौरा 3 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर तक चलेगा। इस दौरे से पहले कोहली की कप्तानी को लेकर काफी सवाल खड़े किए जा रहे थे लेकिन बीसीसीआई ने उनको तीनों फार्मेट में कप्तान बनाकर सभी तरह की अटकलों को समाप्त कर दिया है।
|
अमेरिका में विराट-अनुष्का
इसी बीच विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मियामी के एक रेस्तरां में देखे गए हैं। इन दोनों के कई फोटो वायरल हो रहे हैं जिसमें यह जोड़ा मियामी में एक साथ काफी इंजॉय करता हुआ नजर आ रहा है। इन दोनों के साथ इस दौरान पारिवारिक सदस्य और फैंस भी नजर आ रहे हैं।
|
आजकल चर्चाओं में छाए हुए हैं दोनों-
बता दें इससे पहले विश्व कप के दौरान भी अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ विश्व कप में नजर आईं थीं। इस समय विराट और अनुष्का दोनों ही हॉट टॉपिक के तौर पर छाए हुए हैं। विराट कोहली अपने नायब रोहित शर्मा के साथ दरार की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं तो उनकी पत्नी अनुष्का को भी इस विवाद ने अपनी चपेट में ले लिया।
अपनी एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ देख विराट हुए हैरान, VIDEO शेयर कर कही ये बात
|
विवाद के बीच कोहली-अनुष्का का साथ
खबर सामने आई थी कि रोहित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली को अनफॉलो करने के बाद अनुष्का शर्मा को भी अनफॉलो कर दिया था। विंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले कोहली ने इस पूरे मामले में परिवार को घसीटने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह अपमानजनक है। कोहली ने रोहित की बात करते हुए कहा "मैं ने हमेशा रोहित की प्रशंसा की है जब कभी मुझे ऐसा मौका मिला है। मुझे विश्वास है कि वो इतने कद्दावर हैं। मेरा उनसे कोई विवाद नहीं है। ईमानदारी से पूछें तो यह विचलित और हैरान करने वाली बात है। मुझे नहीं पता इन सभी चीजों से कौन फायदा उठाना चाहता है, हम सभी यहां रहते हैं, सांस लेते हैं सिर्फ इस बात के लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं कि कैसे टीम इंडिया को टॉप पर ले जाया जाए, पता नहीं किसे ऐसा करने से मजा आता है और यह कैसे काम करता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
