टीम इंडिया की हार के बाद डिनर डेट पर गए विराट-अनुष्का, तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली। सेमीफानल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भी भारतीय टीम अभी लंदन में ठहरी हुई है। टीम के खिलाड़ी इस बीच वहां के शहरों में घूमने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हवाई टिकटों का प्रबंध ना हो पाने के कारण टीम देरी से स्वदेश लाैटेगी। संभावना है कि इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच 14 तारीख को होने वाले फाइनल मैच के बाद ही खिलाड़ी घर लाैटेंगे। इस बीच कप्तान विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का के साथ डिनर डेट पर निलकते हुए नजर आए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
| |
वायरल हुई तस्वीरें
इस जोड़े को ताज लंदन के क्विलोन में डिनर करते हुए देखा गया और होटल में प्रशंसकों के साथ उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं। विराट और अनुष्का यूं तो बहुत कम बार अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन लंदन में वह मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
|
सुंदर लग रहीं थी अनुष्का
वायरल हो रही फोटो में विराट रिप्ड जीन्स और सी ग्रीन टीशर्ट पहनें नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का भी बेहद सुंदर लग रही हैं। अनुष्का ने डेनिम जैकेट के साथ पिंक कलर का टॉप और जीन्स पहनी हुई है।
एबी डिविलियर्स ने बताया सच तो कोहली भी आए सपोर्ट में, जानिए क्या है मामला

शतक नहीं लगा पाए कोहली
बता दें कि दोंनों इंग्लैंड में एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। विराट और अनुष्का काफी समय से एक-दूसरे से दूर थे क्योंकि बीसीसीआई क्रिकेटर्स की पत्नियों को 15 दिन से ज्यादा साथ रहने की अनुमति नहीं देता है। अनुष्का भी वर्ल्डकप के आखिरी मैचों में विराट से मिलने से पहले अपने काम में व्यस्त थीं। कोहली ने विश्व कप में खेले 9 मैचों में 442 रन बनाए, लेकिन वो इस बार एक भी शतक नहीं लगा सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
