दरिया किनारे बैठकर प्यार जता रहे विराट-अनुष्का का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम पूरी तरह से फिस्ड्डी साबित हो चुकी है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम 13 मैचों मे सिर्फ 4 ही जीत सकी है। टीम के कप्तान की आलोचना हो रही है, लेकिन कोहली सब चीजों को भूलकर आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं। आईपीएल में बुरे दाैर से गुजर रहे कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के लिए समय निकालते दिखे। दोनों दरिया किनारे बैठकर एक-दूसरे को प्यार जता रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शेयर किया रोमांटिक वीडियो

अनुष्का 1 मई को 31 साल की हो गई हैं। अपनी पत्नी के लिए कोहली ने खास तैयारी कर ली थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों सुकून के पल बिता रहे हैं, साथ में बैकग्राउंड म्यूजिक चल रहा है। कोहली ने इसका वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस इन दोनों का यह रोमांटिक वीडियो देख काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 30 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।

IPL 2019: चेन्नई के लिए अगला सीजन खेलने पर महेंद्र सिंह धोनी ने दिया बड़ा बयान

तस्वीर भी शेयर की

इसके अलावा कोहली ने अपने ट्विवटर अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वह अनुष्का को अपनी बांहों में पकड़े हुए हैं। इस फोटो ने विराट और अनुष्का के फैंस का दिल जीत लिया है। इस फोटो को ट्विटर पर एक लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

फैंस से दूर होकर करते हैं मुलाकात

फैंस से दूर होकर करते हैं मुलाकात

विराट-अनुष्का जब भी मिले हैं तो फैंस और मीडिया वाले हमेशा उनसे दूर रहते हैं। दोनों कब और कहां मिलते हैं, इसकी कोई खबर नहीं रहती। हालांकि, बाद में ये दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को चाैंका देते हैं। दोनों ने 11 सितंबर 2018 को शादी की थी। उस समय में भी सिर्फ उनके रिश्तेदार माैजूद थे।

IPL 2019 : दिल्ली के खिलाफ छाए सुरेश रैना, दर्ज किए 3 बड़े रिकाॅर्ड

Story first published: Thursday, May 2, 2019, 12:10 [IST]
Other articles published on May 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+