IPL 2019: चेन्नई के लिए अगला सीजन खेलने पर महेंद्र सिंह धोनी ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। इस बार के आईपीएल(IPL) सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) ने दिखा दिया कि उनका कोई तोड़ नहीं हैं। महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में टीम किसी भी मोड़ पर विरोधी टीम को पटखनी देने की ताकत रखती है। बुधवार हुए सीजन के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) के खिलाफ चेन्नई ने 80 रनों से बड़ी जीत दर्ज की जिसके बाद धोनी ने बयान देते हुए अगले सीजन में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया।

ऑक्शन में खरीदते हैं तो मेरा डिमोशन होगा
प्रेसेंटर हर्षा भोगले ने मैच के बाद धोनी से सवाल किया कि वो अपने शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट हमें बता सकते हैं उन्होंने सीएसके के ओनर्स से भी इस बारे में बात कर ली है कि वो उन्हें अगले सीजन के लिए ऑक्शन में जरूर खरीदेंगे। इस पर मैच के बाद धोनी ने मुस्कुराते हुए मज़ाकिया अंदाज में कहा कि अगर वो मुझे ऑक्शन में खरीदते हैं तो ये तो मेरा डिमोशन होगा। क्योंकि मुझे लगता है कि उन्हें मुझे रिटेन करना चाहिए, तो मुझे जाकर अपने ओनर्स से बात करनी होगी कि वो मुझे रिटेन करेंगे या फिर ऑक्शन में खरीदेंगे।
शाहिद अफरीदी ने चुनी ऑल टाइम वर्ल्ड कप टीम, सचिन को नहीं दी जगह

तेज स्टंपिंग का फार्मूला भी बताया
इतना ही नहीं, धोनी ने अपनी तेज और सटीक स्टंपिंग का राज भी खोला। भोगले ने पूछा कि इतनी तेज और सटीक स्टंपिंग का फॉर्मूला क्या है? इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ये कुछ ऐसी चीज है जो टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने से आती है। लेकिन आपको बेसिक्स पर ध्यान देना ही होता है और आगे सुधार करते रहना होता है। गलतियां भी होती है। इसीलिए बेसिक्स सबसे ज्यादा अहम हैं।

तीन बार बना चुके हैं चेन्नई को चैंपियन
बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई टीम 3 बार चैंपियन बन चुकी है। धोनी ने टीम को 2010-2011 और फिर 2 साल का बैन झेलने के बाद 2018 सीजन में खिताब अपने नाम किया। वह 165 मैचों में 107 मैच चेन्नई को अपनी कप्तानी में जीता चुके हैं। इस जीत के साथ चेन्नई 13 मैचों में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गई है। वहीं दिल्ली अभी भी 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

महेंद्र सिंह धोनी के 'घर' में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस