For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट अनुष्का के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर लगी बधाइयों की झड़ी, जानें किसने क्या कहा

Virat Kohli-Anushka Sharma become parents: Cricketing fraternity Congratulates| वनइंडिया हिंदी

Virat Kohli Anushka Sharma becomes parent of Baby Girl Twitter Reactions: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर खेला गया। भारतीय फैन्स के लिये सोमवार का दिन कई मायनों में खास साबित हुआ है, जहां एक ओर भारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन जबरदस्त बल्लेबाजी का कमाल दिखाया और मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रही वहीं दूसरी ओर अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी फैन्स को अपने पैरेंटस बनने की खुशखबरी दी है।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस जानकारी को शेयर करते हुए 2 तस्वीरें शेयर की है जिसमें हिंदी और इंग्लिश में अपने पैरेंटस बनने की जानकारी दी है।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में पंत को आउट करने के लिये स्मिथ ने की चीटिंग, सहवाग ने लताड़ा

इस मैसेज के अनुसार विराट कोहली (Virat Kohli) अनुष्का शर्मा के घर नन्ही परी (लड़की) का जन्म हुआ है जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत जोड़ी को बधाई देने का सिलसिला चल निकला है।

इस जोड़ी को बधाई देने वालों में पिछले साल पैरेंटस बनने वाले उनके साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी शामिल रहे, जिन्होंने इस जोड़ी को बधाई देने वाला ट्वीट करते हुए लिखा,'पैरेंटहुड में आपका स्वागत है, विराट और अनुष्का को ढेर सारी बधाई। सबसे छोटी सदस्य को एक बड़ा हग, तैयार हो जाइये उन खुशियों का अहसास करने के लिये जिसे पहले कभी अनुभव नहीं किया है।'

वहीं सिडनी में भारत के लिये मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले आर अश्विन ने भी बधाई देते हुए लिखा कि विराट और अनुष्का को पैरेंटस बनने पर ढेरों बधाई, क्लब में आपका स्वागत है।

और पढ़ें: AUS vs IND: नस्लीय टिप्पणी पर BCCI ने सीए को दी चेतावनी, की सख्त कार्रवाई की मांग

टर्बनेटर के नाम से मशहूर भारतीय टीम के सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह ने भी लिखा विराट और अनुष्का को लिल प्रिंसेज के आने पर बधाई, जीवन के सबसे बेहतरीन फेज अब से शुरू होता है, आपके लिये ढेर सारा प्यार।

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भी विरुष्का को बधाई देते हुए लिखा कि मुझे विश्वास है कि यह आपके जीवन का सबसे खूबसूरत दौर होने वाला है। ढेर सारा प्यार।

गौरतलब है कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी देते हुए लिखा,'हमें यह जानकारी देते हुए काफी खुशी हो रही है कि आज दोपहर को हमारे घर में एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। हम आपके प्यार और विशेज के लिये काफी आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। हम खुशनसीब महसूस कर रहे हैं क्योंकि हम जीवन के इस नये अध्याय का अनुभव करने का मौका मिला। मुझे लगता है कि आप इस बात को जरूर समझेंगे कि हमें इस वक्त थोड़ी निजता की जरूरत है।'

Story first published: Monday, January 11, 2021, 17:29 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+