विराट ने अनुष्का को सालगिरह पर दिया अनोखा तोहफा, तो अनुष्का ने बताया 'जन्नत' सरीखा सफर

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक परफेक्ट सेलिब्रिटी जोड़ी मानी जाती है। दोनों की शादी की सालगिरह 11 नवंबर को है और विराट ने पहली सालगिरह पर अनुष्का को ऐसा शानदार तोहफा दिया है कि पूरा भारत भी उसका जश्न मना रहा है। आपको बता दें कि एडिलेड टेस्ट के दौरान अनुष्का भी स्टेडियम पर मौजूद थी और विराट ने इसी दौरान इस मैच में इतिहास रचने वाली जीत दर्ज करके अपनी सालगिरह का जश्न दोगुना कर दिया।
|
अनुष्का ने बताया विराट का साथ जन्नत जैसा
आज से ठीक एक साल पहले ही इन दोनों भारतीय हस्तियों की शादी इटली में सम्पन्न हुई थी। इस शादी की पटकथा किसी परिकथा की तरह लिखी गई थी। पहली सालगिरह के मौके पर विराट और अनुष्का दोनों ने अपनी शादी के खूबसूरत पलों को शेयर किया है। अनुष्का ने इस अवसर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 'यह जन्नत है जब आपको समय गुजरने का अहसास नहीं होता..यह जन्नत है जब आप एक अच्छे आदमी से शादी करते हैं..'
|
'हमेशा के लिए मेरी...'
इससे पहले विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की पहली सालगिरह पर अनुष्का के साथ अब तक के जीवन सफर के अनुभव को खूबसूरती से बयां करते हुए लिखा- 'विश्वास नहीं होता कि इसको एक साल बीत गया क्योंकी कल की ही बात लगती है। समय वास्तव में तेजी से भागता है। मेरी दोस्त, मेरी जीवन साथी को शादी की हैप्पी सालगिरह।' इसके बाद विराट ने अनुष्का को हमेशा के लिए मेरी कहते हुए अपने जज्बातों को विराम दिया।
INDvs AUS: छींटाकशी के बीच देखते ही देखते ऋषभ पंत ने बना डाला एक शानदार विश्व रिकॉर्ड

'अनुष्का ने मुझे पूरी तरह से बदल दिया है'
विराट ने अनुष्का के साथ जीवन बिताने के बाद आए बदलावों के बारे में कभी कभार बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का ने उनका नजरिए और विकसित किया है। क्योंकि मैं एक अलग ही पृष्ठभूमि से आता था और जब मैं अनुष्का से मिला तो मैंने पाया कि जीवन के दूसरे छोर पर भी जानने सीखने के लिए बहुत कुछ है। अनुष्का ने मुझे बहुत बदला है और अब में कहीं ज्यादा व्यवहारिक इंसान हूं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
|
'मेरे बेचारे दिल पर हमला हो गया..'
वहीं, सोशल मीडिया पर भी फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई हैं। लोगों को यह तो पता था कि आज उनको पसंदीदा सितारों की सालगिरह है लेकिन उनको यह नहीं पता था कि विराट-अनुष्का इसको इतने दिलकश अंदाज से बयां करेंगे। बस फिर क्या था लोगों में भावनाओं के गुबार फूट पड़े और इस दौरान कई भावुक और मार्मिक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली। एक फैन ने कहा, 'मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। ये मेरे बेचारे दिल पर हमला हो गया है।'
अनुष्का की पोस्ट पर खासकर कई लड़कियों ने भावुक होकर रोने वाली इमोजी भेजी-
😭😭😭😭❤️
— Felix Felicis (@pandusapien) December 11, 2018
This is so beautiful 💕😭
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) December 11, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
