नई दिल्ली। एक बार फिर से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर चर्चा हो रही हैं कि दोनों लव-बर्ड्स फिर से साथ हो गये हैं। दोनों के बीच की गलतफहमियां खत्म हो गई हैं और नजदीकियां बढ़ गई हैं।
ऐसा हम नहीं सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं क्योंकि मंगलवार से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली चंडीगड़ एयरपोर्ट पर साथ दिख रहे हैं।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा गर्म है कि क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले विराट मियां का इस समय सारा वक्त मैडम अनुष्का शर्मा के साथ बीत रहा है जबकि अनुष्का इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुल्तान के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसमें उनके रील हीरो सलमान खान हैं।
आप भी देखिये वायरल तस्वीरें..