पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, अब विराट कोहली को लेकर वायरल किया यह वीडियो
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान लगातार भारत सरकार के खिलाफ बेत्तुका बयानबाजी करने में लगा हुआ है। जहां उनके राजनेता भी चारों तरफ से मुंह की खाने के बाद कश्मीर को अपना बनाने का सपना देख रहे हैं तो वही उनके क्रिकेटर्स भी भारत द्वारा हटाई गई धारा 370 का विरोध कर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ जहर उगला और परमाणु बम से उड़ाने की गीदड़भभकी दी। अब इस बीच पाकिस्तान द्वारा ऐसा वीडियो वायरल किया गया है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पाकिस्तान की टीम के लिए खेलते हुए दर्शाया गया है। हालांकि, पाकिस्तान की इस हरकत का खूब मजाक बनता दिख रहा है।

कोहली को लेकर देख रहे हैं सपना
दरअसल, पाकिस्तान की महिला पत्रकार नायला इनायत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जो दिखाया गया है उससे साफ झलकता है कि पाकिस्तान कोहली को अपनी टीम में शामिल करने का सपना देख रहा है। वीडियो में दिखाया गया कि पाकिस्तान-इंग्लैंड के बी 2025 टी20 विश्व कप का फाइनल मैच चला हुआ है और कमेंटेटर बाबर आजम के साथ विराट कोहली को ओपनर के रूप में भेजने की बात कर रहे हैं। हालांकि हंसी वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने इस वीडियो को यह सोचते हुए वायरल किया कि भारत पर कब्जा करने के बाद कोहली उनकी टीम में शामिल होंगे।
एशेज देखने के लिए 12 साल के लड़के ने 4 साल तक उठाया कूड़ा, जानिए संघर्ष की कहानी
|
धवन को भी किया शामिल
पाकिस्तान ना सिर्फ कोहली को बल्कि शिखर धवन को भी अपनी टीम में खेलते हुए देखना चाह रहे हैं। इस वायरल वीडियो में कोहली के बाद तीसरे नंबर पर शिखर धवन को उतारने का प्लान पाकिस्तान बना रहा है। वीडियो में दिखाया गया मैच पाकिस्तान की मेजबानी में श्रीनगर में हो रहा है। एक महिला कहती है कि अब तो मैच कोहली ही जितवाएंगे। तभी पास बैठा आदमी कहता है कि वो पहले भारत से खेलता था। ऐसे में पास में बैठा लड़का हैरान हो जाता है और पूछता है काैन इंडिया।

वीडियो का उड़ा मजाक
हंसी वाली बात यह है कि वीडियो के अंत में 2025 के समय पाकिस्तान जैसा बदनाम देश भारत पर कब्जा करने का सपना भी देखता है। अंत में एक नक्शा सा आता है जिसमें भारत और बांग्लादेश के मैच पर हरा रंग भरा हुआ है, यानि कि इनपर पाकिस्तान का कब्जा हो गया। जैसे ही यह वीडियो सामने आया भारतीय यूजर्स खूब मजाड़ उड़ाने लग पड़े। पाकिस्तान की इस हरकत को देख हर किसी की हंसी छूट गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
