For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने रैना का बड़ा टी-20 रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम की यह खास उपलब्धि

नई दिल्ली: भारतीय टीम के लिए कैरेबियाई दौरे पर शानदार शुरुआत हुई है। टीम इंडिया ने तीन सीरीज के इस दौरे पर पहली सीरीज अपने नाम कर ली है। अभी इस टी20 सीरीज का एक अन्य मैच 6 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीरीज में शुरुआती दो मैच अमेरिकी चरण में होने थे जो भारत ने जीत लिए हैं। अब अंतिम मैच गयाना में खेला जाएगा। यह नतीजा एक कप्तान के तौर पर विराट कोहली के लिए काफी राहत भरा है। इससे पहले टीम अपने प्रदर्शन के कारण कम और बाकी विवादों के चलते ज्यादा चर्चाओं में रही थी। कोहली ने ना केवल कप्तान पर कामयाबी हासिल की है बल्कि बतौर बल्लेबाज भी उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड बना दिया है।

सुरेश रैना को पछाड़कर कायम की उपलब्धि

सुरेश रैना को पछाड़कर कायम की उपलब्धि

कोहली ने यह रिकॉर्ड सुरेश रैना को पछाड़कर कायम किया है। कोहली अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने प्लोरिडा में हुए दूसरे टी20 मैच के दौरान 28 रनों की पारी खेली थी जिसकी बदौलत उनके नाम अब कुल 8,416 टी20 रन हो गए हैं। ऐसा करके उन्होंने सुरेश रैना द्वारा बनाए 8,392 रनों को पछाड़ दिया है। कोहली के अलावा मौजूदा भारतीय टीम में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भी क्रमशः 8291 और 6953 रन बनाए हैं।

अर्धशतक का भी रिकॉर्ड बनाने के करीब कोहली

अर्धशतक का भी रिकॉर्ड बनाने के करीब कोहली

इतना ही नहीं, कोहली टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा टी20 शतक केवल रोहित शर्मा के नाम हैं जिन्होंने अब तक 21 अर्धशतक ठोक दिए हैं। हालांकि रोहित ने जहां 86 पारियां खेली हैं तो वहीं कोहली ने केवल 62 ही पारियां खेली हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने कैरेबियाई दौरे पर टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। अब भारत को सीरीज का अंतिम मैच मैच गयाना में खेलना है। ऐसे में टीम इंडिया के पास जहां वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने का मौका है तो वहीं प्लेयिंग इलेवन में भी कुछ बदलाव करने का मौका है।

टी20 सीरीज गंवाने के बाद विंडीज को लगा दूसरा झटका, स्टार खिलाड़ी पर ICC ने ठोका जुर्माना

विंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेंगे कोहली-

विंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेंगे कोहली-

वेस्टइंडीज की बात करें तो यह टीम अभी तक अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। पोलार्ड और ब्रेथववेट जैसे नाम उस स्तर का खेल नहीं दिखा पाए हैं। वेस्टइंडीज चाहेगा कि मंगलवार को जीत के साथ सीरीज का समापन किया जाए। सीरीज के शुरुआती दो मैच अमेरिकी चरण में हुआ था। अब यह तीसरा मैच गयाना में हो रहा है इसलिए अपनी धरती पर विंडीज टीम पहले से ज्यादा बेहतर खेल दिखाने की स्थिति में होगी। हालांकि भारत को जीत का मोमेंटम मिल चुका है और टीम जीत के साथ व्हाइटवाश करने के साथ सुनहरा अवसर गंवाना नहीं चाहेगी।

Story first published: Tuesday, August 6, 2019, 14:36 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+