हैदराबाद। रविवार रात हैदराबाद के मैदान जिस विराट कोहली को लोग देख रहे थे उसे ही टीम इंडिया पिछले काफी समय से खोज रही थी। मैदान पर जिस तरह कोहली का बल्ला चल रहा था उसे देखकर दर्शक पगलाए जा रहे थे। विराट ने भले ही सैकड़ा ना जमाया हो लेकिन उन्होंने शानदार पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली इसमें किसी को कोई शक नहीं है।
इस मैच को लोग तो याद रखेंगे ही कोहली भी नहीं भूलेंगे क्योंकि इन दिनों भारत की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने इस मैच के जरिये वन डे में अपने 6000 रन भी पूरे कर लिए हैं और सबसे तेज रन बनाने का नया रिकार्ड भी बना लिया है यही नहीं उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्डस का कीर्तिमान तोड़ते हुए 136वें पारी में यह उपलब्धि हासिल की। रिचर्ड्स ने 141वें पारी में 6000 रनों का आंकड़ा छुआ था।
धवन-विराट के शानदार खेल के बदौलत भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया
भारत यह मैच जीतने के साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 से आगे हो गया है। श्रृंखला के बाकी बचे दोनों मैच 13 और 16 नवंबर को खेले जाने हैं। इस मैच में 91 रनों की पारी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी एकदिवसीय मैचों में 2000 का आंकड़ा छू लिया। श्रीलंका की ओर से शतक बनाने वाले माहेला जयवर्धने के लिए भी आंकड़ों के लिहाज से यह मैच खास रहा और उन्होंने 12,000 रन पूरे किए। सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में जयवर्धने फिलहाल पांचवें पायदान पर हैं।
मैदान में जड़ा विराट ने सिक्स पर सिक्स, तो अनुष्का को दिया flying kiss
कुल मिलाकर रविवार की शाम को विराट कोहली पूरी तरह महफिल लूट ले गये। इस रोमांचक पारी में रोमांस का तड़का भी लगा। जब लोगों को स्पेशल दर्शक दीर्घा वाली सीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बैठी दिखायी दीं और जब महज कुछ रनों से भारत जीत से दूर था तब उसी समय विराट ने अनुष्का की तरफ बैट उठाकर फ्लाइंग किस किया। सच मानिए लोगों को इस मैच में पैसा वसूल रोमांच देखने को मिला।