
12-0 से थे आगे
इस हार से पहले भारत-पाकिस्तान का आईसीसी विश्व कप में 12 बार आमना सामना हुआ था। इस दाैरान पाकिस्तान को हर बार मुंह की खानी पड़ी थी। सात बार 50 ओवर के वनडे विश्व कप में पाकिस्तान को हराया था तो 5 बार टी20 विश्व कप में धूल चटाई थी। इस तरह भारत अभी तक 12-0 से आगे था। उम्मीद थी कि कोहली जीत दिलाकर 13-0 का रिकाॅर्ड कर देंगे, लेकिन बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने एक समय भी यह लगने नहीं दिया कि भारत इस मैच को जीत सकता है।

बाबर ने रच दिया इतिहास
ऊधर, बाबर आजम हैं जिन्होंने इस जीत के साथ पाकिस्तान के लिए नया इतिहास रच दिया। यह विश्व कप इतिहास की भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली जीत रही जो बाबर आजम की कप्तानी में आई। इसी के साथ बाबर विश्व कप में भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बन गए हैं। बाबर ने इस मैच को जीतने के लिए अपने बल्ले से अहम योगदान दिया। उन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे थे।

दर्ज की सबसे बड़ी जीत
इसके अलावा पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान से पहले ओमान की टीम ने इसी विश्व कप में अमीरात के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन उसने 130 रनों का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि पाकिस्तान ने 152 रनों का पीछा किया है।
टी20 विश्व कप में 10 विकेट से जीत
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका केप टाउन 2007 (102)
दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम हंबनटोटा 2012 (94)
ओमान बनाम पीएनजी अल अमराट 2021 (130)
पाकिस्तान बनाम भारत दुबई 2021 (152)

कोहली पर भी लगा दी लगाम
इसके अलावा पाकिस्तान की टीम इस बार कोहली पर लगाम लगाने के लिए सफल हुई। कोहली अभी तक टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ आउट नहीं हुए थे, लेकिन इस बार पाकिस्तान ने उन्हें 57 रनों पर वापस भेज दिया। इससे पहले 2012, 2014, 2016 में कोहली ने नाबाद पारियां खेलने हुए 169 रन बनाए थे।


Click it and Unblock the Notifications
