सचिन तेंदुलकर की तरह वॉल बनते जा रहे हैं कोहली: अफरीदी

मोहाली। टी20 विश्वकप में पाकिस्तान टीम का सफर समाप्त हो गया है, उसे शुक्रवार को आस्ट्रेलिया ने 21 रनों से हरा दिया है। अपनी बल्लेबाजी से जूझ रही पाक टीम के बारे में खुद कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया जिसके बाद हम हार गये।

जहां अफरीदी ने अपनी टीम की खामियों को स्वीकारा वहीं दूसरी ओर उन्होंने टीम इंडिया की तारीफ की और कहा कि वो अच्छा खेल रही है। अफरीदी ने टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली के बारे में कहा कि वो सचिन तेंदुलकर की तरह वॉल बनते जा रहे हैं।

अफरीदी ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की

वो अपने बैट से टीम को उसी तरह जीत दिला रहे हैं जिस तरह से सचिन तेंदुलकर दिलाया करते थे, निश्चित तौर पर वो एक महान खिलाड़ी हैं और उनकी सोच और बैटिंग स्टाइल काफी अच्छा है।

अफरीदी ने विराट कोहली की तुलना सचिन से की

मालूम हो कि शाहिद अफरीदी की काफी पिटाई साल 2011 के विश्वकप के दौरान सचिन तेंदुलकर ने मोहाली के मैच में की थी, जिसके बाद अफरीदी ने तेंदुलकर के लिए मजाक में कहा था कि पता नहीं क्या खाता है ये आदमी।

Story first published: Saturday, March 26, 2016, 8:35 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+