Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एमवी श्रीधर ने BCCI के क्रिकेट ऑपरेशंस के महाप्रबंधक पद से इस्तीफा दिया, जानिए क्या थी वजह?

नई दिल्ली। हितों के टकारव के आरोपों के चलते डॉ एम वी श्रीधर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के महाप्रबंधक (क्रिकेट ऑपरेशन) के पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीधर ने बुधवार को प्रशासकों की समिति को अपना इस्तीफा सौंपा जिसे स्वीकार कर लिया गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) की मुबंई में हुई बैठक के दौरान श्रीधर ने अपना इस्तीफा सौंपा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीधर ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दिया था जिसे सीओए ने स्वीकार करते हुए उन्हें 30 सितंबर को कार्यमुक्त करने का फैसला किया। श्रीधर के ऊपर आरोप थे कि उन्होंने हैदराबाद क्रिकेट ऐसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले कुछ क्लबों में अपने मालिकाना हक की जानकारी को छुपाया था। ऐसा करना सीधे-सीधे लोढ़ा कमेटी के सुझाए नियमों के तहत हितों के टकराव के दायरे में आ रहा था। जिसके बाद श्रीधर को बिना शर्त इस्तीफा देने का निर्देश दिया गया था।

पढ़ें BCCI की प्रेस रिलीजः-

श्रीधर के इस्तीफा सौंपने के बाद बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी तीन सदस्यीय टीम के साथ क्रिकेट संचालन के प्रमुख होंगे। जौहरी के अलावा मयंक पारिक (इंटरनेशनल क्रिकेट, लॉजिस्टिक्स), केवीपी राव (घरेलू क्रिकेट) और गौरव सक्सेना (आईसीसी / एसीसी मामले) तीन सदस्य शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ेंः- Preview: कंगारुओं के आत्मसम्मान को चकनाचूर करने उतरेगी विराट सेना

आपको बता दें कि एमवी श्रीधर इससे पहले विवादों में भी रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जोहरी ने बीसीसीआई के जनरल मैनेजर (क्रिकेट ऑपरेशन) एमवी श्रीधर को एक बाक ग्राफ्ट केस का फुल डीटेल मुहैया न कराने के लिए नोटिस भेजा था। फरवरी में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नियुक्ति प्रशासकों की समिति ने बीसीसीआई की कार्यवाही का चार्ज ले लिया था।

इस दौरान उन्होंने सभी बोर्ड के कर्मचारियों को 'डिस्क्लोजर फॉर्म' मुहैया कराया था ताकि उनका ऑफिस स्वच्छ और हितों के टकराव से मुक्त रहे। श्रीधर ने हालांकि डिस्क्लोजर फॉर्म जमा कर दिया था लेकिन उन्होंने इसमें लंबित मामलों का जिक्र नहीं किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+