नई दिल्ली। हांां है कोहली में तेंदुलकर से बराबरी करने का दम और वो जिस तरह से अभी खेल रहे हैं, अगर आगे भी यूंही खेलते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब कोहली सचिन से भी ज्यादा विराट हो जायेंगे, ये कहना है आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी का।
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से हसी ने कहा कि सचिन तेंदुलकर की सबसे बड़ी क्वालिटी उनका लंबा गेम है जिसके पीछे उनकी फिटनेस का भी बहुत बड़ा हाथ था अगर कोहली भी उनकी तरह फिट रहते हैं तो इसमें कोई शक नहीं कि वो भी सचिन की तरह महान बन सकते हैं।
हसी का इशारा सचिन के सौ शतक की ओर था। हसी ने कहा कि कोहली एक शानदार खिलाड़ी की तरह उभर कर सामने आए हैं, उनकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है।