मुंबई। भले ही टीम इंडिया टी20 विश्वकप से बाहर हो गई है लेकिन अपने क्रिकेटर्स के प्रति लोगों की मोहब्बत कम नहीं हुई है, जिसका ताजा सबूत है ये वीडियो.. जिसमें आप लोगों के प्यार को शिद्दत से महसूस कर सकते हैं।
यह वीडियो 1 अप्रैल का है जब टीम इंडिया विश्वकप से आउट होने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां मौजूद यात्रियों ने कोहली और धोनी को देख उनके नाम के नारे लगने शुरू कर दिए, जिस पर कोहली और धोनी ने लोगों को स्माइल के साथ रिस्पांस दिया।
आप भी देखिये ये वीडियो