|
कप्तान कोहली का 'पाजी' को संदेश
इसी बीच विश्व कप 2019 में अपने जलवे दिखा रही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने युवराज की विदाई पर अपनी भावनाएं प्रकट की हैं। विराट ने ट्विटर पर युवराज के को बधाई देते हुए लिखा- 'देश के लिए खेलते हुए शानदार करियर के लिए आपको बधाई पाजी। आपने हमें बहुत सारी यादें और जीत दी हैं और मैं आपके आगे के जीवन और सभी चीजों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।' कोहली ने अपने संदेश के अंत में दो शब्दों में लिखा- 'विशुद्ध चैंपियन'
जब गोल्ड मेडल मिलने पर Yuvraj Singh से पिता ने कहा था, लड़कियों वाला खेल छोड़ो

कोहली को मिला है युवी का खूब मार्गदर्शन-
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने रविवार को हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की है और भारत अब अन्य सभी टीमों से इतर विश्व कप को जीतने के लिए सबसे प्रबल दावेदारों में शामिल होता दिख रहा है। देश के सभी क्रिकेटर की तरह युवराज ने भी इस विश्व कप में खेलने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनका चयन अंतिम 15 में नहीं हो पाया था। बता दें कि साल 2000 में केन्या के खिलाफ पदार्पण करने वाले युवराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोकी गई अपनी शानदार हॉफ सेंचुरी से चर्चा में आए थे।

विश्व कपों के अकेले 'मैन ऑफ द सीरीज'
वहीं, 2007 के टी-20 विश्व कप में स्टुअर्ट बोर्ड के एक ही ओवर में 6 छक्के जड़कर उनको सिक्सर किंग की उपाधि मिली थी। युवराज ने अपना असली कमाल साल 2011 के विश्व कप में दिखाया जिसमे उन्होंने 90.50 के औसत से 362 रन बनाने के अलावा 15 विकेट भी लिए थे। आपको बता दें कि 2000 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में युवराज ने अपने खेल से तहलका मचा दिया। भारत ने अंडर-19 का विश्वकप जीता। बैटिंग और बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए युवराज को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वे दुनिया के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने जूनियर और सीनियर वर्ल्ड कप में मैन आफ दी सीरीज का खिताब जीता है।


Click it and Unblock the Notifications
