प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोनाल्डो वाला 'दम' नहीं दिखा पाए विराट कोहली, फैंस हुए निराश
नई दिल्लीः दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हाल ही में अपने ऑन-फील्ड प्रदर्शन के कारण नहीं बल्कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संदेश के लिए सुर्खियों में रहे हैं। यूरो 2020 के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए, पुर्तगाल के स्टार ने टेबल पर मौजूद दो कोका-कोला की बोतलों को हटाकर दुनिया को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि कोका-कोला का उनकी स्वस्थ जीवन शैली में कोई स्थान नहीं है। रोनाल्डो को पौष्टिक आहार का समर्थन करने के लिए सराहना मिली, लेकिन कोका-कोला कहां हार मानने वाली थी। कंपनिया प्रभावशाली लोगों के साथ अपने उत्पाद दिखाकर लोगों को लुभाती है और प्रकरण के बाद पेय पदार्थों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख हस्तियों को बुलाया गया है ताकि रोनाल्डो की काट की जा सके। हालांकि सच यही है जो रोनाल्डो ने किया वह एक स्वस्थ जीवन शैली जीने वाला इंसान करेगा ही करेगा बशर्ते की उसको कोका-कोला जैसे पेय से करोड़ो रूपए ना कमाने हों।

रोनाल्डो वाला 'दम' नहीं दिखा पाए कोहली
हाल ही में, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी खुद को इसी तरह की स्थिति में पाया जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुप्रतीक्षित आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले पत्रकारों को संबोधित किया। रोनाल्डो की कॉन्फ्रेंस टेबल की तरह इस बल्लेबाज के पास भी कोका-कोला की कुछ बोतलें सामने थीं। हालांकि कोहली भी रोनाल्डो की तरह पूरी तरह स्वस्थ जीवन-शैली जीते हैं और व्यक्तिगत तौर पर शायद ही कोक जैसे पेय ड्रिंक पीते होंगे लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान ने कोका कोला की बोतल को हटाने का कोई भी काम नहीं किया। हालांकि उन्होंने शीतल पेय का एक भी घूंट नहीं लिया।
वीरेंद्र सहवाग से हुई बेटी की तुलना तो शेफाली वर्मा के पिता ने दिया ये जवाब

फैंस हुए निराश-
32 वर्षीय कोहली को रोनाल्डो की तरह टेबल से बोतलें नहीं निकालने और सच के साथ खड़े होने की हिम्मत ना दिखाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। वैसे तो अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रोनाल्डो के बहुत बड़े प्रशंसक के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने कई मौकों पर जुवेंटस स्टार की प्रशंसा की है। लेकिन कोहली को फुटबॉल के दिग्गज के नक्शेकदम पर नहीं चलते देखकर कई प्रशंसक खुश नहीं थे।
आप लोगों के कमेंट पढ़ सकते हैं जहां साफ बात यही है कि भारत के अपने खिलाड़ियों में उतनी हिम्मत नहीं बताई जा रही है जितनी की विदेशी खिलाड़ियों में फैसला करने की होती है।
कोका-कोला को हिलाने वाले क्रिस्टियानों रोनाल्डो असल जीवन में कौन सी ड्रिंक पीते हैं

WTC की भी कड़ी चुनौती-
इस बीच, कोहली के सामने एक कड़ी चुनौती है क्योंकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारतीय करेंगे। पहली बार, किसी टेस्ट मैच में कोई विश्व खिताब दांव पर लगा है, और दोनों टीमों को जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। टीम 3 जून को इंग्लैंड में उतरी और बाद में 10-दिवसीय पृथकवास से गुजरी।
इसलिए, उन्हें तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला। इसके विपरीत, न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास बहुत ऊंचा होगा क्योंकि इंग्लैंड में परिस्थितियां काफी हद तक वैसी ही हैं जैसी वे घर वापस खेलते हैं। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में एक टेस्ट श्रृंखला में मेजबान इंग्लैंड को 1-0 से हराया है। फिलहाल लगातार बारिश के कारण डब्ल्यूटीसी फाइनल का पहला दिन पूरी तरह से धुल गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
