For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने तोड़ा सचिन-लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब इसका टूटना है बेहद मुश्किल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विराट कोहली क्रिकेट जगत में बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। उन्होंने कई पूर्व महान क्रिकेटरों के रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए कई बार साबित किया कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज माना जाता है। कोहली ने विंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में भी रन बरसाना शुरू कर दिए। इस दाैरान उन्होंने जैसे अपना 27वां रन पूरा किया तो उसी के साथ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाल सचिन तेंदुलकर व विंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया।

तोड़ा यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

तोड़ा यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल, कोहली ने 37 रन पूरे करते ही अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के 20 हजार रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेजी से 20 हजार रन बटोरने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने यह उपलब्धि सचिन, लारा को पीछे छोड़ते हुए हासिल की। कोहली ने 416 इंटरनेशनल पारियों में यह आंकड़ा छूआ जिसमें 131 टेस्ट, 223 वनडे और 62 टी-20 पारियां शामिल रहीं। वहीं लारा आैर सचिन ने 463 पारियां खेलकर 20 हजार रन पूरे किए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 468 पारियों में 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रनों का आंकड़ा छुआ था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से 20 हजार रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज-

विराट कोहली- 417 पारियां

सचिन तेंदुलकर/ ब्रायन लारा- 453 पारियां

रिकी पोंटिंग- 464 पारियां

एबी डिविलियर्स- 464 पारियां

जैक कैलिस- 491 पारियां

इस मामले में तीसरे भारतीय

इस मामले में तीसरे भारतीय

इसके अलावा कोहली 20 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के 12वें जबकि भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इनसे पहले सचिन(34357) और राहुव द्रविड़(24208) इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। बता दें कि कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। बीते रविवार को पाकिस्तान के साथ खेलते हुए कोहली ने 77 रनों की पारी के दौरान सबसे तेजी से 11 हजार वनडे रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया था।

ODI Ranking : मैच से पहले इंग्लैंड को भारत ने दिया तगड़ा झटका

अब इसका टूटना है बेहद मुश्किल

अब इसका टूटना है बेहद मुश्किल

कोहली के अब सबसे तेजी से 20 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने के रिकाॅर्ड को किसी भी अन्य बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। माैजूदा समय में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नजर नहीं आता जो इतनी तेजी से यहां तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हो। कोहली का यहां तक पहुंचने का कारण है उनका तीनो फाॅर्मेट में 50 की ज्यादा से औसत में रन बनाना। जी हां, कोहली टेस्ट में 53.76 तो वनडे में लगभग 60 तो टी20 में 50.29 की औसत से रन बरसा रहे हैं।

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 17:22 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+