पाकिस्तान की पूरी टीम पर भारी है अकेले विराट कोहली की सैलरी, जानें खिलाड़ियों को मिलता है कितना पैसा
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में साल 2020-21 के लिये राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के लिये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को जारी किया, जिसके बाद कई खिलाड़ियों को प्रमोशन मिला तो कई खिलाड़ियों को पीसीबी ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया। पीसीबी की ओर से इस लिस्ट को जारी करने के बाद फैन्स के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी को जानने और भारतीय खिलाड़ियों के साथ तुलना करने की होड़ लग गई है।
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया का वो रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना है नामुमकिन, एक ही दिन में बनाये थे 721 रन
इस चीज को देखते हुए हमने यह जानकारी आप तक लाने का काम किया और आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों की सैलरी अकेले भारतीय कप्तान विराट कोहली की सैलरी से भी काफी कम है। आइये एक नजर डालते हैं कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कितना पैसा मिलता है।
और पढ़ें: लॉकडाउन के बीच रोहित शर्मा ने लसिथ मलिंगा से मांगी माफी, जानें क्या था कारण

ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का सैलरी स्ट्रक्चर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हमेशा ही अपने खिलाड़ियों पर पैसे लुटाने में कंजूसी नही दिखाई। बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को कुल 4 ग्रेड में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देने का काम किया है जिसमें ग्रेड ए प्लस कैटेगरी में 3 खिलाड़ी शामिल होते हैं जिन्हें 7 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में दिये जाते हैं। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। वहीं ग्रेड ए में 11 खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। ग्रेड बी में 5 खिलाड़ी शामिल है जिन्हें 3 करोड़ जबकि ग्रेड सी में शामिल 8 खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये बतौर सैलरी दी जाती है।

भारत के मुकाबले ऐसा है पाकिस्तान का सैलरी स्ट्रक्चर
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को 3 कैटेगरी में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। पीसीबी की ओर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की ए ग्रेड कैटेगरी में 3 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्हें 11 लाख पाकिस्तानी रुपये सालाना दिये जाते हैं जो भारतीय रुपयों की तुलना में महज 5.13 लाख रुपये ही हैं। वहीं कैटेगरी बी में शामिल 9 खिलाड़ियों को पीसीबी 7.50 लाख पाकिस्तानी रुपये (3,49,788 भारतीय रुपये) मिलते हैं जबकि सी ग्रेड कैटेगरी में शामिल 6 खिलाड़ियों को 5.50 लाख पाकिस्तानी रुपये (2,56,511 भारतीय रुपये) मिलते हैं।

पाकिस्तान की पूरी टीम से लगभग 12 गुना ज्यादा कमाते हैं विराट कोहली
खिलाड़ियों को सैलरी देने के मामला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। वहीं जब हम बीसीसीआई और पीसीबी के सैलरी स्ट्रक्चर की तुलना करते हैं तो बीसीसीआई के सबसे निचले ग्रेड में एक खिलाड़ी को मिलने वाली सैलरी से भी कम है, जबकि विराट कोहली से तुलना करने पर पता लगता है कि वह पूरी पाकिस्तान टीम की कुल सैलरी से 11.24 गुना ज्यादा कमाते हैं।
असल में पीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत आने वाली कैटेगरी के सभी खिलाड़ियों की कुल सैलरी 62 लाख 26 हजार 224 भारतीय रुपये है। वहीं भारत के कैटगरी सी खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये सैलरी मिलती है जो कि पाकिस्तान के सभी खिलाड़ियों की सैलरी से ज्यादा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
