Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज सिंह के बारे में अक्सर लोग गलत सोचते हैं: विराट कोहली

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने ही भले ही आस्ट्रेलिया में अभी तक एक भी मैच जीत नहीं पायी है और लगातार आलोचनाओं की शिकार है बावजूद इसके टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने बल्ले से अपना परचम लहरा दिया है।

सबसे तेज 7000 रन और वनडे में 25 तक ठोंकने वाले कोहली को अंतिम वनडे और टी 20 सीरीज में इंडिया के जोरदार कमबैक की उम्मीद है। कोहली ने कहा कि हम अच्छा खेल रहे हैं, हम भले ही जीत नहीं पाये लेकिन हमारा प्रदर्शन खराब नहीं हैं।

मैं टी 20 सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हूं और लंबे वक्त के बाद युवराज सिंह के साथ खेलने को लेकर भी उत्साहित हूं। कोहली ने कहा कि मैं उनके बहुत करीब हूं, वो केवल मेरे लिए एक प्लेयर नहीं बल्कि बड़े भाई जैसा है, उन्हें लेकर लोगों को बहुत गलतफहमी है, लेकिन मैं जानता हूं कि वो कितनी मेहनत करते हैं, और इंडिया के लिए खेलना उनके लिए सबसे बड़े सम्मान की बात है। वो इंसान बहुत अच्छा है और यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। आई लव हीम, आई लव हिज गेम।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+