For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने करवा चौथ पर अनुष्का शर्मा के लिए रखा व्रत, देखिए तस्वीरें

Virat Kohli, Rohit Sharma to Shikhar Dhawan, how cricketers celebrated Karva Chauth | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: विराट कोहली और उनकी बॉलीवुड अदाकारा पत्नी अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित भारतीय कपल में शुमार हैं। गुरुवार को भी कोहली और अनुष्का की एक साथ तस्वीर ने सोशल मीडिया पर अपना जलवा तब बिखेरा जब इस दपंति ने अपना दूसरा करवा-चौथ मनाया। कोहली-अनुष्का की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। गुपचुप तरीके से हुई इस शादी के बाद कोहली ने कभी भी पत्नी के लिए अपना प्यार सार्वजनिक करने में संकोच नहीं किया है। इन दोनों के बीच के प्यार का एक और उदाहरण गुरुवार को तब देखने को मिला जब इन्होंने आपस में करवा चौथ का त्यौहार मनाया।

विराट ने भी रखा पत्नी के लिए फास्ट-

विराट ने भी रखा पत्नी के लिए फास्ट-

खास बात यह रही कि करवा चौथ के अवसर पर ना केवल अनुष्का ने कोहली के लिए व्रत रखा बल्कि कोहली भी पत्नी के लिए व्रत रखते हुए नजर आए। इन दोनों ने करवा चौथ की तस्वीरें अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। कोहली ने अनुष्का के साथ ट्विटर पर छत के समय शाम की एक फोटो पोस्ट की है। इसमें दोनों ही पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। कोहली ने इस मौके पर इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने भी अनुष्का के लिए व्रत रखा है। कोहली लिखते हैं- वो, जो एक दूसरे के साथ व्रत रखते हैं, एक दूसरे के साथ हंसते हैं। हैप्पी करवा चौथ।

'अरे, चाँद तो कब का निकला हुआ था ', भारतीय क्रिकेटर्स ने इस अंदाज में मनाया करवा चौथ

अनुष्का ने पोस्ट की तस्वीर-

अनुष्का ने पोस्ट की तस्वीर-

इतना ही नही अनुष्का शर्मा ने भी एक ऐसी ही फोटो शेयर की है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है- 'जीवनभर और उसके बाद के लिए मेरे साथी और इस दिन के लिए मेरे व्रत के भी साथी। सभी को हैप्पी करवा चौथ।'

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी मनाया करवा चौथ-

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी मनाया करवा चौथ-

करवा चौथ ना केवल भारतीय पंरपरा का खास त्यौहार रहा है बल्कि आधुनिक समय के साथ ये त्यौहार पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार-विश्वास को व्यक्त करने का भी एक साधन बन गया। देश-भर में 17 अक्टूबर को करवा-चौथ का पर्व धूम-धाम से मनाया गया और अनेक भारतीय दंपतियों की तरह से टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी अपनी पत्नियों के साथ यह त्यौहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्होंने खूबसूरत पलों की तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनको आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं।

Story first published: Friday, October 18, 2019, 9:58 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+