
विराट ने खोला राज
एक अवॉर्ड फंक्शन में बोलते हुए विराट कोहली ने कहा,‘मुझे लगता है कि बदलाव के दौर के हिसाब से एडिलेड टेस्ट (दिसंबर 2014 में) में दूसरी पारी का शतक, जिसमें हमने मैच लगभग जीत ही लिया था, मेरे लिए काफी विशेष था। मैं हमेशा इस मैच को याद रखूंगा।'

भारत को मिला था 364 रनों का लक्ष्य
बता दें इस मैच में चौथी पारी में भारत को 364 रन बनाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया 315 रनों पर आउट हो गई थी। चौथी पारी में विराट ने शानदार शतक लगाया था, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज इस पूरी सीरिज में कुछ खास नहीं कर पाए थे। बता दें, इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी कर रहे थे, जो चोटिल हो गए थे।

विराट ने कहा- हमारी टीम का आत्मविश्ववास बढ़ा
अवॉर्ड फंक्शन ने विराट ने पुरानी यादों को शेयर करते हुए कहा- ‘हम पांचवें दिन यह सोचकर क्रीज पर उतरे कि हम इस मैच को जीत सकते हैं। हम हालांकि इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। जिससे हमें दुख होता है, लेकिन बतौर टीम हमने जो किया, उससे हमारा काफी आत्मविश्वास बढ़ा कि हम दुनिया की किसी भी टीम से भिड़ सकते हैं और कहीं भी किसी को हरा सकते हैं।'
सहवाग से भी आक्रामक और तूफानी पारी, Marco Marais ने 191 गेंदों में ठोका नाबाद तिहरा शतक


Click it and Unblock the Notifications