विराट कोहली का दोहरा शतक: जहां भगवान वहीं भक्त...गजब

इंदौर। आज इंडिया के टेेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रचा है, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए तीसरे टेस्ट में कोहली ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा है। इस शतक के साथ ही कोहली भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने डबल सेंचुरी दो बार बनायी है।

'द हिंदू' के हिसाब से तो 'सर्जिकल स्ट्राइक' पर भाटिया झूठे निकले?

मालूम हो कि कोहली ने अपना पहला दोहरा शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी साल जुलाई में लगाया था। आज के मैच में कोहली ने 211 रनोंं की शानदार पारी खेली।

पाक कलाकारों के बैन पर अब मुंह खोला आई लव माई इंडिया...गर्ल ने

आपको बता दें कि बतौर कप्तान विराट कोहली ने भारत में पहला शतक है, इससे पहले कोहली ने टेस्ट मैच में अपना पहला दोहरा शतक एंटीगुआ में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।

सपा पोस्टर: मुलायम ने दी थी पीएम मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक की सलाह!

लेकिन इस दोहरे शतक के साथ ही एक खूबसूरत संयोग देखने को मिला है और वो ये है कि जिसकी तैयार पिच पर कोहली ने आज दोहरा शतक जड़ा है, उनका नाम है समंदर सिंह चौहान और इन्हीं समदंर सिंह की तैयार की गई पिच पर क्रिकेट के भगवान अर्थात सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर वनडे में और इंदौर वनडे में वीरेंद्र सहवाग ने दोहरा शतक जड़ा था।

कोहली खुद को सचिन का बहुत बड़ा भक्त कहते हैं इसलिए कहा जा सकता है कि जिसकी थाली में भगवान ने लगाया शतक का भोग उसी थाली से भक्त कोहली ने भी ले लिया प्रसाद, कारण जो भी हो कोहली की आज की पारी उनके करियर की पारियों में से ही नहीं बल्कि क्रिकेट के इतिहास की भी शानदार पारियों में गिनी जाएगी।

Story first published: Sunday, October 9, 2016, 15:21 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+