'दुनिया के बेस्ट एथलीट बनने की ख़्वाहिश रखते हैं विराट कोहली'
नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। विराट की इस शानदार फार्म में उनकी फिटनेस का बहुत बड़ा हाथ है, जिसको लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं।
हालांकि विराट ने कभी भी इस बात पर चर्चा नहीं की लेकिन उनके करीबी अक्सर उनकी फिटनेस का राज खोलते रहते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फिटनेस कोच शंकर बसु ने उनके बारे में एक बड़ी बात कही है। उन्होंने bcci.tv को दिए इंटरव्यू में कहा कि विराट कोहली दुनिया के बेस्ट एथलीट बनने की ख्वाहिश रखते हैं।
जानिए विराट कोहली से क्या सीखना चाहती हैं सायना नेहवाल?
उन्होंने पिछले दो साल से उबला भोजन छोड़कर और कुछ नहीं खाया है। वो ग्लूटन फ्री डाइट पर हैं, वो अनाज और तलीभूनी चीजें नहीं खाते हैं और प्रोटीन युक्त भोजन और सलाद का भरपूर सेवन करते हैं।
विराट के पास क्रिकेट के सारे स्ट्रोक हैं लेकिन विश्व में कुछ खिलाड़ी उनसे केवल इसलिए आगे हैं क्योंकि वो उनसे फिटनेस में आगे हैं, इसलिए विराट अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं। कोहली बहुत मेहनती हैं और उनका अपने ऊपर बहुत काबू है इसलिए अच्छे से अच्छा भोजन उनका मन नहीं डोला पाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
