मुंबई। टीम इंडिया अपने टी 20 और वनडे मैचों के लिए आस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। मालूम हो कि टीम इंडिया 12 जनवरी से आस्ट्रेलिया में पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी।
टीम के रवाना होने से पहले भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली को बीसीसीआई ने इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड और पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा और पांच लाख का चेक दिया।
आस्ट्रेलिया जाने से पहले विराट ने कटाये फिर बाल
जब कोहली अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर आये तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया क्योंकि इस दौरान विराट नये लुक में थे, उन्होंने नया हेयर स्टाइल रखा था जिसे कि 'मोहाक' हेयर स्टाइल कहते हैं जो कि फुटबॉलर रोनाल्डो की वजह से दुनिया भर में लोकप्रिय है।
विराट ने रखी रोनाल्डो वाली 'मोहाक' हेयर स्टाइल
कोहली ने अपने इस नये लुक और अवार्ड के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अवार्ड के लिए बीसीसीआई को थैंक्स बोला है। कहा जा रहा है कि विराट ने अपना यह रूप आस्ट्रेलिया की गर्मी से बचने के लिए रखा है।
Polly Umrigar award for the 2nd time Thank You @BCCI for finding me worthy of the award. Feeling humbled & grateful pic.twitter.com/mfAbQpDfJr
— Virat Kohli (@imVkohli) January 5, 2016 लेकिन क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि विराट कोहली ने यह हेयर स्टाइल आस्ट्रेलिया की गर्मी से बचने के लिए नहीं रखी है बल्कि उनका यह बड़ा टोटका है जो कि उन्होंने आस्ट्रेलिया टूर में अपने प्रदर्शन के मद्देनजर रखा है।
वैसे इस बारे में आपका क्या कहना है..अपनी बात नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।