For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'हां है कोहली में तेंदुलकर जैसा बनने की काबिलियत'

लंदन। विराट कोहली की तुलना सचिन से होने पर कुछ लोगों को अच्छा भी लगता है और कुछ लोगों को बुरा भी लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दोनों ही शानदार खिलाड़ी हैं। इस बार कोहली की सचिन से बराबरी की बात इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज डोमिनिक कॉर्क ने कही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस होता है कि विराट कोहली में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंचने की क्षमता है। कॉर्क ने यह बात मंगलवार को कोहली द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन का रिकार्ड बनाने के बाद कही। मालूम हो कि विराट कोहली इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 463 एकदिवसीय मैचों में 49 शतक ठोंके हैं और 18,426 रन बनाए हैं। जबकि उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक बनाये हैं और 15,921 रन ठोकें हैं। जबकि कोहली ने अभी तक 171 एकदिवसीय मैच खेले हैं और 25 शतकों की मदद से 7,212 रन बनाए हैं। वहीं, अभी तक 41 टेस्ट मैचों में 11 शतकों की मदद से 2,994 रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+