कोहली ने 43वें ODI शतक से तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड, इस मामले में निकले आगे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दाैरान भी शतक लगाकर सबका दिल जीत लिया है। भारत ने जहां 2-0 से सीरीज पर कब्जा किया तो वहीं कोहली ने अपना 43वां अंतरराष्ट्रीय वनडे शतक पूरा करके पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने 99 गेंदों में 14 चौके की मदद से 114 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी के साथ फिर कई रिकाॅर्ड बने और टूटे। आइए डालें उनपर एक नजर-

इस मामले में निकले सचिन से आगे
कोहली किसी एक टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनका यह विंडीज के खिलाफ 9वां शतक रहा है, जो महज 35 पारियों में आया है। इस मामले में उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ा है। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं लेकिन वो 70 पारियों में आए हैं।
9 शतक: विराट कोहली vs विंडीज (35 पारी) *
9 शतक: सचिन तेंडुलकर vs ऑस्ट्रेलिया (70 पारी)
8 शतक: विराट कोहली vs ऑस्ट्रेलिया (35 पारी)
8 शतक: विराट कोहली vs श्रीलंका (46 पारी)
8 शतक: सचिन तेंडुलकर vs श्रीलंका (80 पारी)
इंग्लैंड की 'शर्मीली' क्रिकेटर सारा टेलर की न्यूड फोटो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

बताैर कप्तान 21वां शतक
कोहली का यह वनडे में बताैर कप्तान 21वां शसतक रहा है। कप्तान के तौर पर सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। अब इस मामले में उनसे आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग हैं जिनके नाम पर वनडे कप्तान के तौर पर 22 शतक है। पोंटिंग ने 220 पारियों में कप्तान के तौर पर 22 वनडे शतक लगाया था जबकि विराट ने 76 पारियों में ही 21 शतक लगा दिए।

हेडन का रिकाॅर्ड तोड़ा
कोहली ने विंडीज में चौथा शतक लगाया। वे विंडीज में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा। हेडन ने 3 शतक लगाए थे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हाशिम अमला और इंग्लैंड के जो रूट के नाम भी 3-3 शतक हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
