
रसल ने विराट से की खास रिक्वेस्ट
अपनी इस जर्सी के साथ रसल ने विराट कोहली के लिये एक खास संदेश भी लिखा है और उनसे निवेदन किया है कि आगामी भारत दौरे पर विराट कोहली उनके टूर गाइड बनें।
रसल ने अपनी शर्ट पर लिखा है,' आप महान खिलाड़ी हैं विराट कोहली1 मैं आपको स्टेडियम में लाइव एक्शन में देखना चाहता हूं। आपसे विनती है कि जब मैं भारत आऊं तो प्लीज मेरे टूर गाइड बनें।'
टूर गाइड बनने को तैयार हुए विराट कोहली
विराट कोहली ने रसल के इस निवेदन को विनम्रता के साथ स्वीकार करते हुए कहा कि वह टूर गाइड बनने को तैयार हैं।
वीडियो में विराट ने कहा,' मैं आपके निवेदन को स्वीकार करता हूं और जब आप भारत आयेंगे तो आपका टूर गाइड बनने को भी तैयार हूं। मैं जल्द ही आपके इस एहसान के बदले कुछ करूंगा, उम्मीद है कि हम जल्द ही मिलेंगे।'

विरुष्का से मिलने को बेताब हैं रसल विल्सन
गौरतलब है कि विराट कोहली के इस वीडियो पर स्टार अमेरिकी फुटबॉलर ने भी जवाब दिया है और लिखा कि वह जल्द ही अपनी पार्टनर कायरा के साथ भारत दौरे पर आयेंगे।
उन्होंने लिखा कि वह कायरा के साथ भारत आने को और विरुष्का से मिलने को बेताब हैं। जल्द मिलते हैं चैम्पियन।
आपको बता दें कि रसल विल्सन अमेरिकी फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी है जो अमेरिका की राष्ट्रीय फुटबॉल लीग (अमेरिकी फुटबॉल) में सिएटल सीहॉक्स की ओर से खेलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
