विराट कोहली ने दिखाया अपना वोटर आईडी कार्ड, कहा- 12 मई को करूंगा मतदान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में वोट ना डालने की तमाम खबरों पर विराम लगाते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 12 मई के दिन वोटिंग करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने इसके लिए बाकायदा अपनी वोटर आईडी की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। इसमें साफ लिखा है कि गुरुग्राम में वोट करने के लिए तैयार हूं, क्या आप तैयार हैं?

कोहली ने दिखाई अपनी वोटर ID-
दरअसल इससे पहले खबर सुर्खियों में बनी हुई थी कि विराट कोहली इस बार मतदान नहीं करने जा रहे हैं क्योंकि वे मुंबई में शिफ्ट हो चुके हैं और वहीं से वोटिंग करना चाहते हैं। लेकिन तय समयसीमा पर ऑनलाइन वोटिंग के लिए आवेदन नहीं कर पाने के कारण उनका वोटर आईडी कार्ड तैयार नहीं हो सका है। आपको बता दें विराट कोहली दिल्ली के निवासी हैं लेकिन अब उन्होंने मुंबई में भी अपना निवास स्थान बना लिया है। अपनी वोटिंग ना करने की खबरों पर लगाम लगाते हुए उन्होंने अततः इंस्टाग्राम स्टोरी पर वोटर आईडी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
|
प्रधानमंत्री ने की थी कोहली से वोट डालने की अपील-
इससे पहले खबर चली थी कि मुंबई में वोटर आईडी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 मार्च थी लेकिन विराट तब तक ऐसा नहीं कर सके। ऐसा माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत अपील के बाद कोहली ने कई बार चुनाव आयोग से संपर्क करने की कोशिश की ताकि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराया जा सके। आयोग ने कोहली को बताया कि आप डेडलाइन पहले ही मिस कर चुके हैं। लेकिन अब इन सब खबरों पर कोहली ने खुद ही ब्लॉक लगा दिया है।
विराट कोहली के लोकसभा चुनाव 2019 में वोट ना डालने पर लगी अटकलें

फिलहाल RCB की कप्तानी कर रहे हैं कोहली-
आपको बता दें कि कोहली इस समय आईपीएल के 12वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रहे हैं। शुरुआती 6 मैच लगातार हारने वाली इस टीम ने पिछले 5 मैचों में से चार मुकाबले जीतकर वापसी के लिए जज्बा दिखाया है। आज यानी 28 अप्रैल को आरसीबी का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। यह मैच फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
