For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: विराट कोहली का दर्द बढ़ा सकता है भारतीय क्रिकेट फैंस का पेन

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये दौरा अब वनडे और टी-20 मुकाबलों के बाद उतना शानदार नहीं रह गया है, लगातार दूसरे टेस्ट मुकाबले में करारी हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और भी नीचे चला गया होगा। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने ही निराश किया और कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान में इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका था। नतीजतन भारत को यह मुकाबला पारी और 159 रनों से गंवाना पड़ा। वहीं इस हार से ज्यादा भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई कि इस टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज कप्तान कोहली इस मैच में दर्द से कराहते नजर आए। वहीं इस मुकाबले के बाद वो अपने इस दर्द के बारे में बोलते भी नजर आए।

ये भी पढ़ें - INDvsENG: भारत की शर्मनाक हार के साथ ही मुरली विजय के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड

दर्द से परेशान नजर आए कोहलीः

दर्द से परेशान नजर आए कोहलीः

गौरतलब हो कि कप्तान कोहली दूसरे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन मैदान में फील्डिंग करने नहीं उतरे और जिसके चलते बल्लेबाजी में भी वो देर से मैदान में उतर सके। हालांकि वो मैदान में नजर जरूर आए लेकिन पूरी तरह से फिट नजर नहीं आ रहे थे, उनके चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता था, वहीं उन्हें रन दौड़ने में भी असहजता महसूस हो रही थी।

कहा- जल्द ही सब होगा सहीः

कहा- जल्द ही सब होगा सहीः

मुकाबले के बाद कप्तान कोहली ने अपने लोअर बैक में दर्द के बारे में बताया कि 'फिर से लोअर बैक में दर्द की समस्या उभर गई है। ये सिर्फ और सिर्फ वर्कलोड की वजह से हो रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि पांच दिनों में ये समस्या खत्म हो जाएगी।' भारत को अगला टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर 18 अगस्त से खेलना है।

भारत के सामने बड़ी चुनौतीः

भारत के सामने बड़ी चुनौतीः

लार्ड्स टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम पहले से ही सीरीज में 2-0 से पीछे है, वहीं कप्तान कोहली को आईपीएल के दौरान लगी चोट भी उभर आई है ऐसे में भारत के लिए मुश्किलें बढ़ती ही दिख रही हैं। वहीं भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर भी फोकस करने और गलतियों को सुधारने के लिए वक्त चाहिए। ऐसे में देखना होगा कि आखिर विराट कोहली 18 अगस्त से होने वाले टेस्ट मुकाबले में किस तरह की रणनीति और अंदाज में नजर आते हैं।

Story first published: Monday, August 13, 2018, 11:51 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+