नई दिल्ली। क्रिकेटर और कोल्डड्रिंक...एक साए की तरह हैं, शायद ही कोई ऐसा स्टार क्रिकेटर होगा, जिसने कि पेप्सी का एड ना किया होगा, पेप्सी के एड पर ना जानें कितनी कहानियां बनी हैं, जो आज भी लोगों की यादों में जिंदा है लेकिन अब किसी खिलाड़ी ने पेप्सी के विज्ञापन को करने से मना कर दिया है क्योंकि वो खुद उसका सेवन नहीं करते हैं।
और उस क्रिकेटर का नाम है विराट कोहली, दरअसल, शक्कर और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों से स्वास्थ्य के खतरों पर बढ़ती चर्चा के बीच टीम इंडिया के कप्तान ने कोला इंडस्ट्री को झटका दिया है। हालांकि कोहली पिछले छह साल से पेप्सी से जुड़े रहे हैं, अब उनका कॉन्ट्रैक्ट कंपनी से कम हो गया है इसलिए कंपनी उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाना चाहती थी लेकिन कोहली ने कंपनी को 'नो' बोल दिया है।
जो खुद नहीं पीता तो दूसरों से कैसे कहूं
इसके पीछे कोहली ने जो कारण बताया है, वो भी काफी रोचक है, विराट ने एक न्यूज चैनल से कहा कि जब मैंने अपना फिटनेस टर्नअराउंड शुरू किया, तो शुरुआती दिनों में यह मेरे लिए लाइफस्टाइल से बड़ी बात थी लेकिन अब मुझे लगता है कि जिन चीजों को मैं खुद नहीं खा-पी सकता, तो सिर्फ अपनी कमाई के लिए लोगों से इन्हें खाने-पीने के लिए कैसे कह सकता.. हूं? , मुझे पता है कि मेरी बातें काफी लोग मानते हैं इसलिए मैं अब लोगों को वो चीजें करने को नहीं बोल सकता हूं, जो मैं खुद नहीं करता।