ढाका। महेन्द्र सिंह धोनी के टेस्ट मैच से संन्यास लेने के बाद पहली बार विराट कोहली बतौर कप्तान बांग्लादेश में टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं। उनकी अगुवाई में भारत को वहां एक टेस्ट मैच खेलना है। आज टीम इंडिया सुबह बांग्लादेश पहुंच गई। टीम इंडिया यहां मेजबान टीम के साथ एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी।
इस टेस्ट मैच के बाद भारत को वहां तीन वनडे मैच खेलने हैं जो कि शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 18, 21 और 24 जून को खेले जाएंगे। इस टेस्ट टीम की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस टेस्ट में पूरे दो साल बाद ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की वापसी हुई है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट 2013 में हैदराबाद में खेला था।
Team India, led by MSD reached Dhaka at 12 noon today! Wishing them ALL THE VERY BEST!! :D @imVkohli @msdhoni pic.twitter.com/wDJ2CFAwJj
— Virat World★ (@ViratWorld) March 14, 2014 गौरतलब है की टीम इंडिया बांग्लादेश के साथ खेले अब तक सात टेस्ट मैचों में छह जीत हासिल करने में कामयाब रही है। एक मैच ड्रा रहा। दोनों टीमों ने आखिरी बार जनवरी-2010 में मीरपुर में एक-दूसरे के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। भारत वह मैच 10 विकेट से जीतने में सफल रहा था।
<center><iframe width="100%" height="510" src="https://www.youtube.com/embed/2_zPtdNv8fU" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>