INDvsENG: सीरीज हारने के बाद भी कप्तान कोहली के नाम दर्ज हुआ ये खास वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों 5 टेस्ट मैचों की सीरीज पर इंग्लैंड दौरे पर है, हालांकि रविवार को समाप्त हुए इस खेल में भारत यह सीरीज अब अपने हाथ से गंवा बैठा है और इसी सीरीज पर इंग्लैंड ने 3-1 से बढ़त बना ली है। हालांकि भले ही टीम यह मुकाबला और सीरीज अपने हाथ से गंवा बैठी हो लेकिन कप्तान कोहली का जलवा इस मुकाबले में भी देखने को मिला और उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड इस मैच में भी अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें- VIDEO: ऋषभ पंत के मुंह पर लगी अश्विन की गेंद, बिगड़ गई तबीयत

कोहली का जलवा कायमः
बता दें कि इस मुकाबले की पहली पारी में विराट ने 46 रन की पारी खेली थी वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने 130 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 58 रन की पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि उनकी बल्लेबाजी का हर कोई कायल दिखा।

बनाए शानदार रिकॉर्डः
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि विराट और रिकॉर्ड का रिश्ता काफी करीबी है। वहीं जब दूसरी पारी में विराट ने 58 रन की पारी खेली तो बतौर कप्तान उन्होंने 4000 टेस्ट रन पूरे किए। उन्होंने ऐसा 65 पारियों में किया है, जो कि विश्व रिकॉर्ड है। विराट कोहली से पहले ये रिकॉर्ड कैरेबियाई कप्तान ब्रायन लारा के नाम था, जिन्होंने 4000 रन 71 पारियों में पूरे बनाए थे, वहीं रिकी पोंटिंग ने 75, ग्रेग चैपल ने 80, एलन बॉर्डर ने 83, क्लाइव लॉयड ने 87 और एलिस्टेयर कुक ने ऐसा 90 पारियों में किया है।

ये भी है उपलब्धिः
बता दें कि शुरुआती दो मुकाबलों में मिली हार के बाद भारत ने तीसरे मुकाबले में जीत हासिल की थी वहीं चौथे मुकाबले में हार के बाद फिर भारत ने अपनी सीरीज भी गंवा दी। वहीं कोहली की बात करें तो वो 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में 692 रन, इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पिचों पर 2016-17 में 655 रन और श्रीलंका के खिलाफ अपनी पिचों पर 2017-18 में 610 रन बना चुके हैं। खास बात है कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होम और अवे सीरीज में 500 से अधिक रन बनाने वाले भारत के पहले कप्तान हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
