INDvNZ: पहले वनडे में जीत के बाद विराट और धोनी ने 'सेगवे' पर की मस्ती, देखें वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने कीवीलैंड पर शानदार शुरुआत करते हुए नेपियर वनडे मैच में आठ विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के नायक बने एक बार फिर भारतीय गेंदबाज। न्यूजीलैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले एक कठिन प्रतिद्वंदी माना जा रहा है और उसकी टीम अपने घर के हालातों में कही ज्यादा संतुलित भी है। लेकिन टीम इंडिया ने बढ़िया आगाज करते हुए बता दिया है कि वो आत्मविश्वास के चरम पर है और उसको हराना आसान काम नहीं है। टीम के ड्रेसिंग रूम में भी इस समय शानदार माहौल है। यही खुशनुमा माहौल इस समय लगातार मैदान पर भी दिखाई दे रहा है।

कोहली-धोनी ने लिया सवारी का आनंद
कुछ ऐसा ही हाल नेपियर में भी देखने को मिला जब जीत के बाद विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी मस्ती करते हुए नजर आए। भारत के ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी सेगवे की सवारी का आनंद लेते हुए नजर आए। बता दें कि यह सेगवे दो पहियों वाला स्वचालित वाहन है जिसमें एक इंसान खड़ा होकर सवारी कर सकता है। जब ऐसा ही एक सेगवे धोनी और कोहली के सामने आया तो दोनों ने उसकी सवारी का आनंद लेने का मौका चूका नहीं।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने नस्लीय टिप्पणी के लिए मांगी माफी
|
जब बैलेंस बना तो कोहली ने किया डांस
धोनी को वैसे भी दुपहिया वाहनों का शौकीन माना जाता है, वहीं विराट कोहली को कारों की सवारी का शौंक है। ऐसे में जब धोनी के सामने सेगवे आया तो उन्होंने बहुत आरामदायक होकर इसकी सवारी की। सेगवे पर धोनी ने एक चक्कर पूरा किया और फिर कोहली की बारी आई। कोहली सेगवे की सवारी पर थोड़े ज्यादा उत्साहित नजर आए। उनको इस दौरान बैलेंस बनाने में भी थोड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। कोहली ने इसके बाद अपने चक्कर पूरे किए और हल्का फुल्के अंदाज में डांस करने की भी कोशिश करने लगे।

न्यूजीलैंड में भारत की शानदार शुरुआत-
बता दें कि नेपियर में हुआ पहला मैच 8 विकेट से जीता था जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे कीवियों की एक ना चल सकी और पूरी टीम केवल 39 ओवर में 157 रन बनाकर ढेर हो गई। केवल कप्तान केन विलियम्सन ही कुछ प्रतिरोध जता सके लेकिन वे भी अपनी पारी को 64 रनों से आगे नहीं खींच सके। भारत की ओर से शमी और कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रमशः 3 व 4 विकेट लिए। जबकि बल्लेबाजी में शिखर धवन ने बेहतरीन नाबाद 75 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
