For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDVS AUS : नए लुक में दिखे विराट कोहली और धोनी, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे के बाद से एक छोटे ब्रेक के बाद टीम इंडिया के लिए ये वापस एक्शन में लौटने का समय है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सफल दौरे के बाद एक बार फिर से टीम इंडिया कंगारू खिलाड़िओं की परीक्षा लेती हुई दिखाई देगी लेकिन इस बार मुकाबला भारत की अपनी जमीन पर है। ऐसे में हमेशा की तरह इस बार भी भारत के अपने घरेलू माहौल में भारी पड़ने की उम्मीद है। भारत और ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 24 फरवरी से टी-20 मुकाबले के रूप में शुरू होगा।

छुट्टियों में छाया कोहली का स्टाइल-

छुट्टियों में छाया कोहली का स्टाइल-

दो मैचों की टी-20 सीरीज का यह पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में शाम 7 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया की इस सीरीज के लिए पहले ही घोषणा हो चुकी है। कमोबश सभी चेहरे जाने-पहचाने हैं लेकिन मयंक मार्कंडेय ने चौंकाया है। विश्व कप से पहले भारत के लिए यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। इसका मतलब होगा कि सभी खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगे। इस सीरीज में टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली की भी वापसी होगी जो न्यूजीलैंड दौरे पर बीच में ही आराम पर भेज दिए गए थे।

फिटनेस का अगला स्तर- मतलब कोहली

फिटनेस का अगला स्तर- मतलब कोहली

कीवी दौरे से वापस आने के बाद हमने विराट को अनेक बहुआयामी गतिविधियों में भाग लेते हुए देखा है। क्रिकेट से इतर विराट कभी पत्नी अनुष्का के साथ कुछ शानदार पल शेयर करते हुए देखे गए तो वहीं उन्होंने इस दौरान अपनी कुछ व्यवसायिक प्रतिबद्धताएं भी पूरी की। क्रिकेट के जुनून में डूबे विराट को नए-नए अवतार में देखने के बाद फैंस भी खासे उत्साहित हैं। विराट भी सोशल मीडिया पर फैंस के लिए कुछ ना कुछ नया परोसते रहते हैं। कोहली ने ऐसा ही अपना एक अलग अंदाज फैंस के सामने प्रस्तुत किया है जो आजकल फिटनेस के दीवाने यूथ लोगों में काफी चर्चित हो रहा है। इसमें आपको कोहली स्लीवलेस परिधान में अपनी शानदार फिटनेस का मुजायरा करते हुए नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, इस ऑलराउंडर को मिली जगह

हाय हैंडसम...!!

हाय हैंडसम...!!

एक तरफ जहां ऐसा लग रहा है कि कोहली अपने वर्कआउट सेशन के आस-पास ये फोटो क्लिक करा रहे हैं तो दूसरी ओर कैप्टन कूल धोनी की भी एक ऐसी लेटेस्ट फोटो शेयर नजर आई है जिसमें वे भी जबरदस्त फिट नजर आ रहे हैं। लेकिन कोहली की फोटों से इतर धोनी इनडोर एरिया में कूल अंदाज में पेय पदार्थ को पीते हुए नजर आ रहे हैं उनके दूसरे हाथ में कुछ कागज हैं। खास बात यह है कि फोटों में क्लीन सेव में नजर आ रहे धोनी किसी बांके नौजवान से कम नहीं नजर आ रहे हैं। धोनी की इस फोटों के प्रति महिला फैंस में काफी दीवानगी देखी जा सकती है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धोनी की इस फोटों पर महिला फैंस का सीधा कमेंट आ रहा है- 'हाय हैंडसम...!!'

Story first published: Thursday, February 21, 2019, 16:02 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+