रवि शास्त्री के समर्थन में आये विराट कोहली, ट्रोल करने वालों को दिया कड़ा संदेश
नई दिल्ली। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को लेकर आये दिन सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल करते नजर आते हैं। ऐसे में लगता है कि वह इस पद पर अपनी काबिलियत की वजह से काबिज नहीं हैं बल्कि कप्तान विराट कोहली की हां में हां मिलाने की वजह से बरकरार हैं। लोगों की ओर से लग रहे इन आरोपों पर बात करते हुए भारतीय टीम के विराट कोहली ने करारा जवाब दिया। विराट कोहली ने रवि शास्त्री को लगातार ट्रोल करने की बात को कुछ लोगों का एजेंडा करार देते हुए कहा कि जानबूझ के एजेंडे के तहत उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
और पढ़ें: फारुख इंजीनियर-अनुष्का शर्मा विवाद पर विराट कोहली ने तोड़ी चुुप्पी, जानें क्या बोले
विराट कोहली ने कहा कि लोग उन्हें इस बात के लिये ट्रोल करते हैं कि वह भारतीय कप्तान की हां में हां मिलाते हैं लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है।

एजेंडे के तहत किया जाता है ट्रोल
इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए विराट कोहली ने कहा,' उनके लिये की जाने वाली अधिकतर बातें मुझे एक एजेंडे से प्रभावित लगती है। मुझे नहीं पता कि कोई ऐसा क्यों और किसलिए कर रहा है लेकिन इस तरह से झूठ का प्रचार करना एजेंडा से प्रभावित ही नजर आता है। सौभाग्य की बात है कि रवि भाई ऐसे व्यक्ति हैं जो इन चीजों की बिलकुल परवाह नहीं करते।'

विराट कोहली ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
विराट कोहली ने कहा,' लोगो को ट्रोल करने में मजा आता है। लेकिन उन्होंने कभी कोच रवि शास्त्री की तरह बिना हेलमेट के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं किया। 10वें नंबर से उठकर सलामी बल्लेबाजी करने नहीं आये और उस पोजिशन पर 41 से ज्यादा की औसत से रन नहीं बनाये। यह सब उनके आलोचकों को करारा जवाब है।'

दम है तो वो हासिल करके दिखायें जो रवि शास्त्री ने किया
ट्रोलर्स को कड़ा संदेश देते हुए विराट कोहली ने कहा,' रवि शास्त्री ने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है। वह घर में दुबक कर ऐसे लोगों की ट्रोलिंग करने वालों से नहीं घबराते। रवि भाई ने बिना हेलमेट के उन गेंदबाजों का सामना किया है जिनका सामना करने के लिये आपको अलग स्तर का हौंसला चाहिये। 10वें नंबर से उठकर सलामी बल्लेबाजी की और 41 की औसत से रन बनाये। अगर आपको ऐसे दिग्गज खिलाड़ी को ट्रोल करना है तो कीजिये, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
आपको बता दें कि बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किये गए रवि शास्त्री ने भारत के लिये पारी का आगाज भी किया है। वह 1985 वर्ल्ड सीरीज के दौरान चैंपियन ऑफ चैंपियंस का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बनें थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
