|
कोहली ने की 'जीरो' की दिल खोलकर तारीफ
कोहली मेलबर्न में अभ्यास से पहले समय निकालकर फिल्म देखने गए थे। फिल्म को देखने के बाद कोहली ने तुरंत ट्वीटर पर जाने में देर नहीं लगाई और फिल्म की तारीफ की। फिल्म की तारीफ में उनका असली फोकस पत्नी अनु्ष्का शर्मा की परफारमेंस पर था। कोहली ने लिखा- ' 'जीरो' देखी, क्या बढ़िया मनोरंजक फिल्म थी। सभी ने बढ़िया काम किया। अनुष्का शर्मा की परफारमेंस बहुत अच्छी लगी क्योंकि उनका किरदार चुनौतीपूर्ण था जिसको उन्होंने शानदार तरीके से निभाया।'
|
'जीरो' को 'झेलकर' आए फैंस टूट पड़े कोहली पर
बस इसके बाद कोहली की शामत आ गई। क्योंकि 'जीरो' फिल्म से बुरी तरह निराश बैठे फैंस विराट पर टूट पड़े। एक फैन ने ये तक कहा कि भगवान का शुक्र है कि आपने क्रिकेट को चुना है, क्योंकि इस फिल्म समीक्षक के रूप में तो आपका हाल बहुत बुरा है।
बॉक्सिंग डे टेस्ट : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के निशाने पर हैं टीम इंडिया के 3 दिग्गज बल्लेबाज
|
सवाल 'घर की रोटी' का है!
वहीं कुछ फैंस इसको विराट की मजबूरी से भी जोड़कर देखने लगे। उनके मुताबिक अनु्ष्का की तारीफ करना विराट की मजबूरी है क्योंकि उनको घर पर रोटी भी तो खानी है।
Year Ender 2018: साल 2018 की वो 10 बेहतरीन टेस्ट पारियां जो आने वाले सालों में याद की जाएंगी
|
'कम से कम अनुष्का की अंधी भक्ति तो ना करो विराट!'
वहीं विराट की अंध अनुष्का भक्ति पर निशाना साधते हुए एक अन्य फैन ने विराट से सवाल किया, 'क्या दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की परफारमेंस की अनुष्का ने तारीफ की है? आप अनुष्का के अभिनय की तारीफ कीजिए, लेकिन एक रद्दी फिल्म की तारीफ क्यों कर रहे हो। ये भक्ति है। '


Click it and Unblock the Notifications
