ICC में इतनी हिम्मत नहीं कि वो भारत को पाक के साथ खेलने के लिए मना सके: वसीम अकरम
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद जग जाहिर है। दोनों देशों के बीच सीमाओं पर विवाद के चलते खेल बीच में अटका रहता है। इसी के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले काफी समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पर आरोप लगाता रहता है कि वह एमओयू का पालन नहीं कर रहा है। इसके लिए उसने कई बार आईसीसी से बीसीसीआई की शिकायत की है। लेकिन बीसीसीआई हमेशा कहता आया है कि वह बिना भारत सरकार की अनुमति पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेल सकता है।
अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेलने के लिए बीसीसीआई को राजी नहीं कर पाने पर शुक्रवार को आईसीसी को लताड़ लगाई है।
पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व गेंदबाज अकरम ने कहा कि ऐसा लगता है कि आईसीसी के पास बीसीसीआई को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए राजी करने की ताकत ही नहीं है। अकरम ने आगे कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि पाकिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ मैच खेल पाने में सक्षम नहीं हैं। 'जियो टीवी' को दिए एक बयान में अकरम ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आईसीसी के पास बीसीसीआई को राजी करने का अधिकार है, लेकिन मैं एक बार फिर इस बात को दोहराना चाहता हूं लोगों से लोगों का संपर्क बेहद जरूरी होता है।'
इसे भी पढ़ेंः- Happy B'day Robin Uthappa: जब सभी भारतीय दिग्गज हुए थे फेल, तब पाकिस्तान को अकेले चटाई थी धूल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
