कैप्टन विराट ने ठुकराई करोड़ों की डील, कारण जानकर आप बोलेंगे... वाह कोहली वाह
नई दिल्ली। टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन विराट कोहली केवल एक क्रिकेट आईकॉन नहीं है बल्कि फिटनेस आईकॉन भी हैं। ये बात बखूबी विराट समझते हैं और इसलिए उन्होंने सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी की करोड़ों रुपये की डील साइन नहीं की। क्योंकि कोहली खुद सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन नहीं करते हैं, ऐसे में वो अपने चाहने वालों को कैसे कह सकते हैं कि वो सॉफ्ट ड्रिंक का प्रयोग करें।

सॉफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन कैसे कर सकते हैं?
विराट कोहली एक बहुत टफ नियम के तहत अपने आप को फिट रखते हैं। उनके खाने में फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक, ऑयली और स्पाइसी भोजन, शर्करा दूर-दूर तक शामिल नहीं है। वो लगातार जिम करते हैं, ऐसे में वो सॉफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन कैसे कर सकते हैं और इसी वजह से उन्होंने करोड़ो की डील को एक सेकेंड में ठुकरा दिया।

कोका-कोला कंपनी
मालूम हो कि इस साल के जून महीने में भी खबर आई थी कि कोहली ने कोका-कोला कंपनी से अपने करार को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया था। वजह यही थी कि वो खुद कोका-कोला का सेवन नहीं करते तो विज्ञापन कैसे करते। उस वक्त विराट ने कहा था, जिस समय मैंने ये करार साइन किया था उस वक्त फिटनेस मेरी प्राथमिकता नहीं थी लेकिन अब है इसलिए मैं ये करार आगे नहीं बढ़ाना चाहता हूं।

फिटनेस का अहम रोल
गौरतलब है कि टीम इंडिया के कैप्टन और शानदार खिलाड़ी विराट कोहली की बैटिंग को बेस्ट बनाने में उनकी फिटनेस का अहम रोल है और इसी कारण वो चाहे क्रिकेट खेल रहे हों या ना खेल रहे हों, अपनी सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। भारतीय क्रिकेट जगत का ये नायाब सितारा अपने खाने-पीने के मामने में अपनी मां की भी नहीं सुनता है।

बरसों से पराठा नहीं खाया
विराट कोहली ने बरसों से पराठा नहीं खाया है, वो अपना फेवरेट फूड बटर-चिकन छोड़ चुके हैं, और तो और वो हमेशा एक ही तरह का पानी पीते हैं। विराट जब भी दूसरे देशों के टूर पर होते हैं तो वे इवियन ब्रांड का पानी पीते हैं, जिसकी एक बोतल की कीमत 500 रुपए (1 लीटर) है।

खाने में प्रोटीन की मात्रा काफी
यही नहीं उनके खाने में प्रोटीन की मात्रा काफी होती है जिसके लिए वो डेली लैंब मीट,सैलमन फिश, सैलेड और उबला हुए खाना ही खाते हैं। उनकी सुबह गर्म पानी और जिम से होती है, वो जब भी रेस्ट के दिनों में घर पर भी होते हैं तो अपने डाइट चार्ट और कसरत को बिल्कुल नहीं भूलते हैं। उनका मानना है कि लाइफ में चाहे जितनी मस्ती करो लेकिन अपनी सेहत से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए क्योंकि जो फिट है वो ही हिट है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications