For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने किया अपने डाइट चार्ट का खुलासा, जानें क्या खाकर रहते हैं इतने फिट

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर में काफी सुधार देखने को मिला है जिसका असर टीम की फील्डिंग में भी नजर आता है। जहां 21वीं सदी के पहले दशक में भारतीय टीम के इक्का दुक्का खिलाड़ी मैदान पर जबरदस्त फील्डिंग से हैरान करते थे तो वहीं पर दूसरा दशक कुछ ऐसा रहा कि अगर कोई खिलाड़ी अच्छी फील्डिंग न करे तो वो फैन्स को हैरान करता है। भारतीय टीम के प्लेयर्स में हुए इस बदलाव के पीछे धोनी का हाथ कहा जा सकता है लेकिन सही मायनों में इसकी प्रेरणा भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को जाती है, जिन्होंने न सिर्फ खुद की फिटनेस पर ध्यान दिया बल्कि टीम में चयन के लिये यो-यो टेस्ट जैसे फिटनेस पैरामीटर को अनिवार्य कर सभी को फिट होने के लिये प्रेरित किया।

मौजूदा समय में भारतीय टीम का हर खिलाड़ी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक है और न सिर्फ अपने लिये बल्कि टीम के लिये फिट बने रहना पसंद करता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे पर न चुने जाने के पीछे उनकी फिटनेस बताया गया और उन्हें इस पर काम करने की भी सलाह दी गई है।

और पढ़ें: क्या भारतीय खिलाड़ियों की मेंटल हेल्थ से खेल रही है BCCI, लगातार बायोबबल में रहना पड़ेगा भारी

भारतीय टीम इस समय मुंबई में क्वारंटीन है लेकिन यहां भी खिलाड़ी लगातार अपनी फिटनेस पर काम करते नजर आ रहे हैं जिनकी कसरत का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आता है। इस बीच शनिवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ एक सवाल-जवाब सेशन रखा था जिसमें एक फैन ने उनकी डाइट को लेकर सवाल किया और पूछा कि वो रोज क्या खाते हैं जो उन्हें फिट रखता है।

इसके जवाब में विराट कोहली ने कहा,'ढेर सारी सब्जियां, कुछ अंडे, दाल, किनोआ, खूब सारा पालक, डोसा और 2 कप कॉफी उन्हें काफी पसंद है, हालांकि यह सब सीमित मात्रा में ही लेता हूं।' इस सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा कि वो एक दिन में क्या खाते हैं तो जवाब में कोहली ने कहा,'बहुत सारा भारतीय खाना जो कि घर में बना हो और कभी-कभी तीखा चाइनीज भी। इसके अलावा बादाम प्रोटीन बार और कुछ फल।'

और पढ़ें: सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड दौरे को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- हार का बदला लेने के लिये करेगा यह काम

गौरतलब है कि इस सेशन के दौरान फैन्स ने कोहली से काफी अजीबो-गरीब सवाल किये जिसके मजेदार जवाब विराट कोहली ने दिये। आपको बता दें कि विराट कोहली को पहली बार आयोजित किये जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने के लिये न्यूजीलैंड का सामना करना होगा जहां पर वो जीत हासिल कर पूर्व कप्तान कपिल देव और एमएस धोनी की श्रेणी में अपना नाम शामिल करना चाहेंगे।

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 19:45 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+