For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बुमराह की डांट के बाद से कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आज तक नहीं की गेंदबाजी!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की काबिलियत पर शक उनका बड़े से बड़ा आलोचक भी नहीं करता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें अभी भी हैं जिन पर उनके ही साथी खिलाड़ी भरोसा नहीं कर रहे हैं। बेजोड़ बल्लेबाज विराट कोहली की बल्लेबाजी की दुनिया कायल है लेकिन उनकी गेंदबाजी पर भारतीय क्रिकेट टीम के साथी क्रिकेटर ही शक करते हैं।

2017 के बाद से कोहली ने नहीं की गेंदबाजी-

2017 के बाद से कोहली ने नहीं की गेंदबाजी-

यही वजह है जब कोहली ने इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्काराकर कहा कि अगर उनके साथ खिलाड़ियों को उनकी गेंदबाजी पर भरोसा होता तो शायद आज उनके विकेटों की संख्या 8 अंतरराष्ट्रीय विकेटों से ज्यादा होती। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि चोटी के इस बल्लेबाज ने भारत के लिए साल 2017 के बाद से गेंदबाजी नहीं की है।

जब बुमराह ने कोहली को लगाई डांट-

जब बुमराह ने कोहली को लगाई डांट-

कोहली ने अपने गेंदबाजी करने के एक वाकये को याद करते हुए बताया, 'श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज (2017) में हम सब तरह से जीत की स्थिति में थे तो मैंने धोनी से पूछा क्या मैं गेंदबाजी कर लूं। उसके बाद मैं गेंदबाजी करने के लिए बाजुओं को खोलने लगा तो बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे बुमराह ने चिल्लाकर कहा कि मजाक करने की जरूरत नहीं है, यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है।' उस मैच के बाद से आज तक कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं की है।

एंडरसन के एक्शन की नक्ल करते थे कोहली-

एंडरसन के एक्शन की नक्ल करते थे कोहली-

कोहली इस बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'टीम में कोई भी खिलाड़ी मेरी गेंदबाजी पर यकीन नहीं करता लेकिन मैं करता हूं। उस मैच (बुमराह की डांट वाले) के बाद मुझे पीठ संबंधी समस्याएं होने लगी थी और मैंने फिर कभी गेंदबाजी नहीं की।' हालांकि कोहली ने यह भी खुलासा किया कि वे अपने करियर के शुरुआती दौर में थे तो इंग्लिश दिग्गज जेम्स एंडरसन के गेंदबाजी एक्शन की नकल करते थे। बाद में जब यह बात एंडरसन को पता चली तो वे भी खूब हंसे थे। आपको बता दें कि कोहली आजकल इंग्लैंड में हैं जहां पर भारत को विश्व कप 2019 का अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। 5 जून को होने वाले इस मैच से पहले कोहली अभ्यास सत्र के दौरान अपने अंगूठे में चोट खा बैठे हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वे इस मैच तक फिट हो जाएंगे।

CWC 2019, ENGvPAK, Preview: पाकिस्तान के सामने है लगातार 12वीं हार से बचने की चुनौती

Story first published: Monday, June 3, 2019, 0:21 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+