For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS, 1st test: कोहली को रन आउट कराने पर ट्रोल हुए अजिंक्य रहाणे, जानें क्या कहा

India vs Australia 1st Pink Ball Test Match: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच एडिलेड के मैदान पर खेले जा रहे पहले पिंक बॉल टेस्ट मैच (Pink Ball Test match) में भारतीय टीम के लिये मैच का रुख उस वक्त बदल गया जब एक और बड़े टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की खराब कॉल का शिकार होना पड़ा और रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Test Series) के तहत खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार को एडिलेड के ओवल मैदान पर खेला गया, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

हालांकि कोहली ज्यादा देर तक खुद को मैदान से दूर नहीं रख सके और पहले ओवर की दूसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे। इस दौरान कोहली ने पहले मयंक अग्रवाल के साथ 36 रन, फिर चेतेश्वर पुजारा के साथ 68 और फिर उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के साथ 88 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: AUS vs IND: एक गेंद पहले ही पोंटिंग ने की थी पृथ्वी शॉ के आउट होने की भविष्यवाणी, साबित हुई एकदम सच

इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) शानदार लय में नजर आ रहे थे और जल्दी विकेट गिरने के बावजूद भारतीय पारी को अच्छी तरह से संभालते हुए नजर आ रहे थे। विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस दौरान 180 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों की मदद से 74 रन की पारी खेली। कोहली धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे हालांकि 77वें ओवर की आखिरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की खराब कॉल से उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने शॉट खेलकर कोहली को रन के लिये बुलाया लेकिन जैसे ही उन्होंने गेंद को फील्डर के करीब देखा तो रुक गये और कोहली को वापस भेजा, हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और विराट कोहली (Virat Kohli) रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटे।

और पढ़ें: AUS vs IND: एडिलेड में चेतेश्वर पुजारा ने जो रूट छोड़ा पीछे, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की यह खराब कॉल टीम पर काफी भारी पड़ी और भारतीय टीम ने दिन का खेल 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाकर किये। वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) को इस तरह से रन आउट कराने के चलते अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को फैन्स ने सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया और कहा कि उन्हें कोहली के विकेट की भरपाई खुद शतक लगाकर करनी चाहिये। हालांकि ऐसा हो नहीं सका और 3 ओवर बाद जब नई गेंद ली गई तो रहाणे (Ajinkya Rahane) 42 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू होकर वापस पवेलियन लौटे।

आपको बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) अपने करियर में 8 साल बाद रन आउट हुए हैं जो कि करियर में सिर्फ दूसरी बार है। वहीं अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भी अपने करियर में दूसरी बार ही किसी खिलाड़ी को रन आउट कराया है और दोनों ही रन आउट इसी साल आये हैं। इससे पहले उन्होंने वेलिंगटन टेस्ट में ऋषभ पंत को रन आउट कराया था।

Story first published: Thursday, December 17, 2020, 18:13 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+