
कोहली ने बिखेरी फैंस के चेहरे पर मुस्कान
बीसीसीआई ने कोहली की ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कप्तान कोहली को पता है कैसे फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है। ये वीडियो एक ऐसे समय आया है जब कोहली क्रिकेट से इतर बाकी सब कारणों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। कोहली और रोहित के बीच कथित विवाद की खबरों ने कप्तान की छवि पर बट्टा लगाने का काम किया है। इसके अलावा प्रेस कांफ्रेंस में रवि शास्त्री की खुलेआम तरफदारी करके भी कोहली ने अपनी इमेज पर एक दाग लगाया था।
|
यहां देंखे VIDEO
यह पहले से ही माना जाता है कि कोहली और शास्त्री ही एकतरफा अंदाज में भारतीय क्रिकेट को चला रहे हैं और इसमें रोहित शर्मा जैसे अन्य दिग्गज खिलाड़ियों की राय को लगातार नजरअंदाज किया जाता है। कोहली और शास्त्री की जोड़ी के तानाशाह अंदाज को ही सेमीफाइनल में भारत की हार का बड़ा कारण भी माना गया था। धोनी को बहुत नीचे उतारकर टीम प्रबंधन ने वह मैच भारत के लिए बहुत मुश्किल बना दिया था। इन सब नकारात्मक खबरों के बीच कोहली का यह वीडियो काफी आनंद देता है। आप इस वीडियो को यहां पर देख सकते हैं।
एशेज के पहले टेस्ट में शानदार शतक से स्टीव स्मिथ ने तोड़ा विराट का यह बड़ा रिकॉर्ड
|
टीम इंडिया ने खेली फुटबॉल-
इसके अलावा टीम इंडिया ने नेट पर क्रिकेट अभ्यास के अलावा फुटबॉल के जरिए भी प्रैक्टिस की। बीसीसीआई ने इन फोटो को भी अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है जिनको आप यहां पर देख सकते हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर भारत तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैच खेलेगा। इसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी शुरू होगी। 3 अगस्त से शुरू होने वाला यह दौरा 3 सितंबर तक चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
