आस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया खायेगी फीका खाना, स्पाइसी फूड से तोड़ेगी नाता
मुंबई। अगले महीने से भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर होगी। वहां के वातावरण में हमारी टीम इंडिया कैसे रहेगी इस बात की लिस्ट अभी से ही बीसीसीआई ने आस्ट्रेलिया बोर्ड को भेज दी है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों की सेहत आस्ट्रेलिया में ना बिगड़े इसलिए टीम इंडिया के साथ एक कुक जायेगा जो भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पसंद और जरूरत के हिसाब से खाना बनाकर खिलायेगा।
बीसीसीआई ने अपनी मेन्यू लिस्ट भी सौंपी है जिसमें मुख्य तौर पर "नो स्पाइसी फूड" लिखा है ताकी टीम के खिलाड़ियों को मसालेदार खाने से दूर रखा जाये। किसी भी खिलाड़ी को बीमारी से बचाने के लिए उनके रहने वाली जगह की साफ-सफाई का भी ध्यान रखने की बात कही गई है।
जो मैन्यु तैयार किया गया है उसके हिसाब से टीम के खिलाड़ियों को हल्के मसाले वाला खाना जैसे बटर चिकन जैसी चीजें खाने को मिलेगी। इसके अलावा नाश्ते में अंडे की भुर्जी, उबला हुआ अंडा, ग्रिल्ड मशरूम, दही, दूध, फल और लंच में ग्रिल्ड चिकन और मछली, बटर चिकन, चावल, सब्जी और उबली हुई सब्जियां जैसी चीजें दी जायेंगी। इसके अलावा अगर कोई खिलाड़ी कुछ और खाने को मांगता है तो उसे पहले टीम मैनेजमेंट से परमिशन लेनी पड़ेगी तब ही उसे खाने को कुछ स्पेशल और मैन्यू से इतर चीजें मिलेंगी।
सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है
4-8 दिसंबर - पहला टेस्ट, ब्रिसबेन
12-16 दिसंबर - दूसरा टेस्ट, एडिलेड
26-30 दिसंबर - तीसरा टेस्ट, मेलबर्न
3-7 जनवरी- चौथा टेस्ट, सिडनी
वनडे ट्राइएंगुलर सीरीज का शेड्यूल
16 जनवरी - आस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, मेलबर्न
18 जनवरी - इंग्लैंड बनाम आस्ट्रेलिया, सिडनी
20 जनवरी - इंग्लैंड बनाम इंडिया, ब्रिसबेन
23 जनवरी - इंग्लैंड बनाम आस्ट्रेलिया, होबार्ट
26 जनवरी - आस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, सिडनी
30 जनवरी - इंग्लैंड बनाम इंडिया, पर्थ
1 फरवरी - फाइनल मैच, पर्थ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
