For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने बताया मैदान पर बार-बार डांस करने के पीछे का कारण, देखें VIDEO

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था जिस वजह से इस मैच में कोई बड़े आंकड़े नहीं बन सके लेकिन जहां विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी हो, वहां पर कहानियां जरूर बन जाती हैं। ऐसा ही एक कहानी इस मैच ने भी बनाई थी जो विराट और गेल के डांस के इर्द-गिर्द घूमती है। इस मैच में कोहली को खूब मस्ती करते हुए देखा गया। वे बिल्कुल सामान्य मूड में देखते ही देखते डांस करना शुरू कर देते थे। उन्होंने गेल के साथ ताल से ताल भी मिलाई।

उमस के बीच कोहली की शानदार बल्लेबाजी

उमस के बीच कोहली की शानदार बल्लेबाजी

उसके बाद दूसरे वनडे मैच में कोहली की बैटिंग का जब नंबर आया तो उन्होंने 120 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में भी बारिश ने खलल डाला और डकवर्थ लुईस नियम के चलते यह मैच भारत 59 रनों से जीत गया। इस मैच के बाद कोहली चहल टीवी पर आए और उन्होंने इतनी उमस भरी गर्मी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के बारे में बात की। कोहली ने कहा- यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण था क्योंकि दिन की शुरुआत में ही बारिश हो गई थी जिसके चलते बाद में और भी ज्यादा उमस बढ़ गई। मेरी सोच हमेशा सिंपल रहती है। मैं किसी भी तरह से टीम के लिए योगदान करना चाहता हूं। चाहे वो कैच हो या फिर रन, मैं सब करना चाहता हूं। हर खिलाड़ी को अपना लाइफस्टाइल और अनुशासन उस तरह से ढाल लेना चाहिए कि वे मैदान पर आते ही अपना 100 प्रतिशत योगदान दे सकें।

कोहली ने दिया जिंदगी में अनुशासित लाइफस्टाइल पर जोर

कोहली ने आगे कहा- अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आप टीम के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। मैंने अपना लाइफस्टाइल, ट्रेनिंग और खुराक इस हिसाब से बदली है कि किसी भी मुश्किल मौसम में अपने बेस्ट पॉसिबल तरीके से टीम के लिए योगदान दे सकूं। ये तब आपकी मदद करता हूं जब परिस्थितियां मुश्किल होती हैं। ये छोटी चीजें आपकी काफी मदद करती हैं। मैं 60-65 रन बनाने के बाद पूरी तरह से थक चुका था लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर आपको हमेशा अपनी टीम के बारे में सोचना होता है।

बेटे को क्रिकेटर बनते देखना चाहती हैं करीना, कपिल देव से मांगा तैमूर के बैट पर ऑटोग्राफ, VIDEO

मैदान पर बार-बार नाचने का कारण-

इसी के साथ कोहली ने अपनी डांसिग स्किल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- मैं मैदान पर खुद का आनंद उठाता हूं। ये मेरे लिए आशीर्वाद की तरह से है। भगवान ने मुझे इतनी अच्छी जिंदगी दी है कि मैं अपने देश के लिए खेल रहा हूं। ऐसे में जीवन के हर पल का आनंद उठाना चाहता हूं। जब मैदान पर संगीत बज रहा होता है तो मैं डांस, विपक्षी खिलाड़ियों से मजाक करने लगता हूं। मैं अपने जीवन में बहुत अच्छे स्पेस में हूं इसी कारण मैं जब भी संगीत सुनता हूं तभी नाचना शुरू कर देता हूं।

Story first published: Monday, August 12, 2019, 17:09 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+