Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इन दो गेंदबाजों को विश्व कप में टीम की ताकत बताने के बाद कोहली ने किया एक बड़ा इशारा

नई दिल्ली। लगभग एक महीने बाद समूचा क्रिकेट जगह उस महामंच का गवाह बनने के लिए तैयार है जिसका इंतजार हम चार साल में एक बार करते हैं। 30 मई से इंग्लैंड में क्रिकेट विश्व कप शुरू होने जा रहा है। 50 ओवर के इस सबसे बड़ी भिड़ंत के लिए दुनिया भर के मुख्य देशों ने अपनी क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। भारत में अभी विश्व कप चल रहा है लेकिन अभी से विश्व कप का बुखार इस लीग पर भी देखा जा सकता है।

'चहल-यादव भारत की ताकत'

'चहल-यादव भारत की ताकत'

खासकर भारतीय कप्तान कोहली के हाल में ही इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में इस बात की पूरी झलक मिलती है। कोहली ने इस इंटरव्यू की महत्वपूर्ण बातों में टीम इंडिया के दो बेहतरीन गेंदबाजों का जिक्र किया है, जो विश्व कप में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। ये गेंदबाज हैं कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल। खास बात ये हैं कि कप्तान ने साफ तौर पर इशारा किया है कि वे इन दोनों स्पिनरों को एक साथ प्लेयिंग इलेवन में उतारने जा रहे हैं।

साथ ही कोहली ने किया बड़ा इशारा-

साथ ही कोहली ने किया बड़ा इशारा-

कोहली ने कहा, 'दोनों गेंदबाज हमारी मुख्य ताकत होने जा रहे हैं। यह यहां पर एक टीम से एक ही बार खेलेंगे। ऐसे में यह इन दोनों गेंदबाजों के लिए अच्छा होगा क्योंकि टीमों के पास उनकी विविधताओं, लाइन लेंथ आदि पर काम करने के लिए दूसरा मौका नहीं होगा।' इसके साथ ही कोहली ने कहा है कि दोनों जोड़ियों में काम करते हैं। इसका कारण यह है कि दोनों कलाई के स्पिनर हैं और एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

IPL 2019 : घर में मिली लगातार तीसरी हार तो श्रेयस को सताई इस बात की चिंता

दोनों की वजह से डेथ ओवर हुए 'आसान'-

दोनों की वजह से डेथ ओवर हुए 'आसान'-

कोहली का बयान उस संदर्भ में खासा मायने है कि आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान इस जोड़ी को तोड़ दिया गया था और मैच में भारत को अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं हो पाए थे। साथ ही कोहली ने कहा, 'वे (कुलदीप-चहल) मध्य ओवरों में विकेट ले रहे हैं। ये एक ऐसी बात है जो टीम में लंबे समय से नहीं थी। उनकी वजह से हम डेथ ओवर्स में संघर्ष नहीं करते हैं। वे बहुत सुंदर तरीके से अपना काम कर रहे हैं।'

Story first published: Friday, April 19, 2019, 17:26 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+